
'आदित्य ठाकरे को बचा रही थी MVA सरकार', दिशा सालियान मर्डर केस में BJP विधायक नीतेश राणे ने फिर लगाए आरोप
AajTak
पिछले साल राज्य सरकार द्वारा इसकी जांच करने के आदेश दिए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने दिशा की मौत की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया था. राणे ने पहले भी आरोप लगाया था कि दिशा की मौत आत्महत्या या दुर्घटना से नहीं हुई थी, बल्कि यह एक हत्या का मामला था और उन्होंने शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे पर हमला करते हुए दावा किया था कि वह दिशा की कथित हत्या में शामिल थे.
भाजपा नेता और विधायक नीतेश राणे को मुंबई की मालवणी पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के संबंध में सबूत पेश करने के लिए तलब किया है. उन्हें शुक्रवार को पेश होने को कहा गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे. लेकिन मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली एमवीए सरकार आदित्य ठाकरे और उनके दोस्तों को बचा रही थी और उनके पास जो भी सबूत होंगे, वे पुलिस को सौंप देंगे.
दरअसल, पिछले साल राज्य सरकार द्वारा इसकी जांच करने के आदेश दिए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने दिशा की मौत की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया था. राणे ने पहले भी आरोप लगाया था कि दिशा की मौत आत्महत्या या दुर्घटना से नहीं हुई थी, बल्कि यह एक हत्या का मामला था और उन्होंने शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे पर हमला करते हुए दावा किया था कि वह दिशा की कथित हत्या में शामिल थे.
बता दें कि सालियन की मौत वर्ष 2020 में 8 जून को हुई थी और इसे आकस्मिक मृत्यु के रूप में दर्ज किया गया था और संदेह था कि यह आत्महत्या का मामला था. उन्होंने सालियान ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले कुछ महीनों तक उनकी मैनेजर के रूप में भी काम किया था. यहां तक कि रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को दिए अपने बयान में उल्लेख किया था कि दिशा की मौत के बारे में सुनकर सुशांत सिंह राजपूत परेशान हो गए थे.
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दिशा सालियन अपने बॉयफ्रेंड और अन्य दोस्तों के साथ मलाड फ्लैट में पार्टी कर रही थीं. इस दौरान बहस के बाद वह अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया. दिशा के बॉयफ्रेंड रोहन को बिल्डिंग की सिक्योरिटी ने जानकारी दी थी कि दिशा बिल्डिंग से गिर गई.
बाद में जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच शुरू हुई, तो नीतेश राणे के पिता नारायण राणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि आदित्य ठाकरे और उनके दोस्तों ने दिशा सालियान की हत्या की है. तब यह भी दावा किया था कि उनके पास इसे साबित करने के लिए सबूत हैं. हालांकि दिशा सालियान के माता-पिता ने कहा कि वे मुंबई पुलिस की जांच से आश्वस्त हैं और उनकी बेटी की हत्या नहीं हुई है.
पिछले साल जब राज्य सरकार ने दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए एक एसआईटी गठित करने का आदेश दिया था, तो कुछ लोगों से पूछताछ की गई थी. गुरुवार को मालवानी पुलिस, जिसके अधिकार क्षेत्र में दिशा सालियान की मौत हुई थी, ने नीतेश राणे को तलब किया और उनसे पूछा कि क्या उनके पास दिशा सालियान की मौत के संबंध में कोई सबूत है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








