
आदित्य ठाकरे के खिलाफ एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 'देवड़ा दांव' के पीछे क्या है रणनीति?
AajTak
असली-नकली शिवसेना की लड़ाई के लिहाज से निर्णायक माने जा रहे महाराष्ट्र चुनाव में वर्ली की फाइट रोचक हो गई है. वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे के खिलाफ शिंदे की शिवसेना ने मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवार बनाया है. शिंदे की शिवसेना के इस दांव के पीछे क्या रणनीति है?
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होने हैं लेकिन जिस एक सीट को लेकर सबसे अधिक चर्चा हो रही है, वह है वर्ली विधानसभा सीट. वर्ली विधानसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई शिवसेना यूबीटी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच सीधा मुकाबला है. दोनों सेना का सीधा मुकाबला वैसे तो कई सीटों पर है लेकिन वर्ली सीट की फाइट इसलिए भी खास है क्योंकि यहां से उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे खुद चुनाव मैदान में हैं जिनके सामने शिंदे की सेना ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा को उतारा है.
आदित्य के सामने मिलिंद ही क्यों?
एकनाथ शिंदे की पार्टी ने जब से वर्ली सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है, चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि आदित्य के सामने मिलिंद देवड़ा ही क्यों? शिवसेना (शिंदे) किसी और चेहरे पर भी तो दांव लगा सकती थी. आखिर एकनाथ शिंदे की शिवसेना की रणनीति क्या है? इसे पांच पॉइंट में समझा जा सकता है.
1- वर्ली के लिए देवड़ा का चेहरा नया नहीं
मिलिंद देवड़ा मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से सांसद् रहे हैं. वर्ली विधानसभा सीट भी देवड़ा परिवार का गढ़ मानी जाने वाली मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट के तहत ही आता है. चुनाव का स्वरूप भले ही दूसरा है लेकिन मिलिंद देवड़ा का चेहरा वर्ली सीट के लिए नया नहीं है. हालिया लोकसभा चुनाव में भी मिलिंद देवड़ा को पार्टी ने इस सीट के लिए प्रभारी बनाया था.
2- परसेप्शन की लड़ाई में एज लेने की कोशिश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










