
आदमखोर युवक की इलाज के दौरान मौत, वृद्धा की हत्या कर नोंच खाया था चेहरा
AajTak
मुंबई के एक युवक ने राजस्थान के पाली की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी. पत्थर से उसके सिर पर वार किया और फिर उसके चेहरे को नोंच-नोंच कर खा गया. इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई.
राजस्थान के पाली जिले में 26 मई को एक वृद्धा की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी युवक ने उसके मुंह का मांस नोंच-नोंच कर खा लिया था. पाली में डॉक्टर ने रिचर्स कर पाया कि आरोपी हाइड्रोफोबिया से ग्रसित था. उसमें साइकोसिस के लक्षण भी पाए गए, जिसकी वजह से शख्स हिंसक हो जाता है.
उसको बेहोश करके उपचार के लिए जोधपुर भेजा गया था. मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. बताते चलें कि शांति देवी पत्नी नाना काठात सेंदड़ा थाना क्षेत्र के सरधना के जंगल में बकरियां चराने गई थी. वह खेत से हरी सब्जी लेकर वह घर लौट रही थी.
इस दौरान जंगल में एक युवक ने उस पर बड़े पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया. पत्थर के कई वार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी. उसके बाद युवक ने मृतका के चेहरे का मांस नोंच कर खा लिया. उसके चेहरे पर महिला का खून लगा हुआ था.
ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा था आरोपी
उधर से गुजर रहे लोगों ने जब यह दिल दहला देने वाली वारदात देखी, तो ग्रामीणों को सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी मौके से भागने लगा. पीछा करके ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और सेंदड़ा थाना प्रभारी को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मृतका की बॉडी सेंदड़ा हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवा दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










