
आतंकी हमलों में कोई नाम नहीं, फिर क्यों क्यूबा को US ने डाल दिया कुख्यात लिस्ट में, अब क्या बदल सकता है?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कई बड़े फैसले ले सकते हैं, जिनमें से एक है क्यूबा को आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों की लिस्ट से हटाना. अस्सी के दशक से ये द्वीप देश यूएस के गुस्से का शिकार रहा. ये अलग बात है कि क्यूबा को खुद अमेरिका ने आजादी दिलाई थी, लेकिन बाद में वही इसपर अधिकार चाहने लगा.
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से ऐन पहले मौजूदा बाइडेन सरकार कई फैसले ले सकती है. सुगबुगाहट है कि जो बाइडेन क्यूबा पर से आतंक फैलाने वाले देश का धब्बा मिटा सकते हैं. वैसे इस निर्णय पर आखिरी ठप्पा लगाएगी ट्रंप सरकार. ट्रंप फिलहाल पनामा, कनाडा और ग्रीनलैंड को लेकर जिस तरह से हक जता रहे हैं, लगता नहीं कि क्यूबा को कोई राहत मिल सकेगी. लेकिन इस बेहद छोटे द्वीप देश पर अमेरिका आखिर क्यों उखड़ा रहता है, जबकि उसका नाम किसी आतंकी हमले में नहीं आया?
कैरेबियन सागर में बसा आइलैंड नेशन क्यूबा कोविड के दौरान चर्चा में रहा था. दरअसल यहां ज्यादातर देशों के मुकाबले काफी सारे और काबिल डॉक्टर होते हैं. क्यूबा ने तब कई देशों में अपनी मेडिकल टीम भी भेजी थी. लेकिन वो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों की लिस्ट में बना रहा. अमेरिका ने उसे इस सूची में डाल रखा है, जिसमें ईरान, सीरिया और नॉर्थ कोरिया जैसे देश हैं. पहले ये लिस्ट और लंबी हुआ करती थी. अब लगभग सारे देश हट चुके लेकिन क्यूबा अब भी 'स्टेट स्पॉन्सर ऑफ टेररिज्म' कहला रहा है.
ऐसे बना यूएस और क्यूबा का लव-हेट रिलेशन
अमेरिका और क्यूबा के रिश्तों की कहानी में कई मोड़ आए. पहले खुद अमेरिका ने क्यूबा को आजादी में मदद दी लेकिन जल्द ही वो इसपर काबू चाहने लगा. इसकी शुरुआत हुई थी, 19वीं सदी से, जब इसपर स्पेन का कंट्रोल था. स्पेन सदियों से इसकी जमीन और लोगों का इस्तेमाल कर रहा था. यहां तक कि ज्यादतियों के चलते क्यूबा के मूल लोग खत्म होने लगे और अफ्रीका से दास लाए गए ताकि क्यूबा में खेती-बाड़ी होती रहे. वो कई उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यातक बन चुका था.
19वीं सदी में अमेरिका की उसपर नजर गड़ी. दरअसल क्यूबा अमेरिका स्टेट फ्लोरिडा के एकदम करीब है. ऐसे में यूएस ने सोचा कि उसे कैरेबियन के इस देश पर भी कब्जा मिल जाए तो एक राज्य और जुड़ जाएगा. उसने भारी कीमत देकर स्पेन से क्यूबा को खरीदना चाहा, लेकिन बात नहीं बनी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










