
आतंकी हमले में शहीद हुआ जवान, CRPF के साथियों ने करवाई उसकी बहन की शादी
AajTak
रायबरेली के इस वीर सपूत शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन ज्योति सिंह के विवाह का कार्यक्रम 13 दिसम्बर 2021 को रायबरेली में उनके गृह निवास पर सम्पन्न हुआ. विवाह समारोह में उपस्थित सभी के लिए वह क्षण भावुक करने वाला था जब शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन की शादी में सीआरपीएफ के जवानों ने अचानक पहुंचकर रस्मों में भागीदारी ली और एक भाई की तरह अपनी बहन को आशीर्वाद दिया.
दक्षिण कश्मीर के अति संवेदनशील और आतंकग्रस्त क्षेत्र पुलवामा के लेथपुरा इलाके में स्थित 110 बटालियन सीआरपीएफ में तैनाती के दौरान सिपाही शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने आतंकियों से मोर्चा लेते हुए 5 अक्टूबर 2020 को देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. अब जवान ने अपना बलिदान दिया लेकिन CRPF के दूसरे साथियों ने एक बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










