
आतंकी हमले में अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएंगे सूरत के उद्योगपति, वीडियो जारी कर किया ऐलान
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश का दिल दहला दिया है. इस हमले में मारे गए लोगों के बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए अब समाजसेवी और सूरत के उद्योगपति महेश सवानी ने एक सराहनीय पहल की है. सवानी ने ऐलान किया है कि वह इस हमले में अनाथ हुए सभी बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे- चाहे वे किसी भी राज्य या बोर्ड से हों.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे. इन मौतों ने कई परिवारों को बेसहारा और बच्चों को अनाथ बना दिया है. इस दर्दनाक हादसे के बाद अब देशभर से मदद के हाथ बढ़ने लगे हैं.
इसी कड़ी में सूरत के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी महेश सवानी ने एक बड़ा मानवीय कदम उठाते हुए उन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है, जिन्होंने इस आतंकी हमले में अपने माता-पिता को खो दिया है. महेश सवानी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उनका पीपी सवानी ग्रुप उठाएगा.
यहां देखें Video
वीडियो में महेश सवानी ने बताया कि चाहे मृतकों के बच्चे देश के किसी भी राज्य से क्यों न हों, वे किसी भी बोर्ड (CBSE, GSEB या अन्य) में पढ़ रहे हों, उनकी स्कूली शिक्षा से लेकर नीट, JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ग्रेजुएशन तक का खर्च पीपी सवानी स्कूल और पीपी सवानी यूनिवर्सिटी उठाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनके ग्रुप की यह श्रद्धांजलि होगी, उन सभी के लिए जिन्होंने आतंकी हमले में जान गंवाई.
यह भी पढ़ें: 'आतंकवादी के बच्चे'... NDPS बेल केस में पहलगाम हमले का जिक्र, वकील ने बताया- आरोपी के बच्चों को मिल रही धमकियां
महेश सवानी को गुजरात में एक संवेदनशील और समाजसेवी उद्योगपति के रूप में जाना जाता है. जिन परिवारों ने अपने कमाने वाले सदस्यों को खो दिया है, उनके लिए यह ऐलान एक उम्मीद की किरण है. शिक्षा के माध्यम से इन बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने की पहल वाकई एक प्रेरणादायक कदम है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










