
आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-मुंबई और झारखंड से 3 आतंकी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने तीन राज्यों में संयुक्त ऑपरेशन चलाकर एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. इस दौरान अलग-अलग राज्यों से तीन आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त अभियान ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया गया है. यह ऑपरेशन दिल्ली, मुंबई और झारखंड सहित तीन राज्यों में चलाया गया.
इस अभियान में अब तक कुल तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके ठिकानों से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.
इस ज्वॉइंट ऑपरेशन में दिल्ली से आफताब और सूफियान नाम के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं. इनके पास से हथियार और आईईडी (IED) बनाने का सामान मिला है.
यह भी पढ़ें: गुजरात में अलकायदा से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार, लोगों को कट्टरपंथ की राह पर लाने की थी साजिश
वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में आफताब और सूफियान के ठिकानों पर भी छापेमारी की. वहीं झारखंड के रांची से असहर दानिश को गिरफ्तार किया गया है. उसके ठिकाने से केमिकल आईईडी बनाने का सामान बरामद हुआ है.
यह मॉड्यूल एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में था. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बताया है कि वह इस मामले में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर और भी बड़े खुलासे कर सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










