
आतंकियों और नक्सलियों से निपटने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान, गणतंत्र दिवस पर दिया जाएगा अवॉर्ड
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 982 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित किया. जम्मू-कश्मीर के 45 कर्मियों को सबसे अधिक वीरता पदक मिले, जबकि नक्सल प्रभावित और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों के कर्मियों को भी सम्मानित किया गया.
गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय पुलिस, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कर्मियों को सम्मानित करेगा. मंत्रालय ने 982 कर्मियों को वीरता और विभिन्न सेवा पदक से नवाजने का फैसला किया है, ताकि उनकी सेवाओं के लिए उन्हें सराहा जा सके.
982 पदकों में 125 वीरता पदक (जीएम) शामिल हैं. अधिकारियों और कर्मियों को 101 राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) दिए जाएंगे. इसके अलावा 756 कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) से भी सम्मानित किया जाएगा.
जम्मू और कश्मीर में तैनात 45 कर्मियों को वीरता पदक मिलेंगे, जो कि सबसे ज्यादा हैं. नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के 35 और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में तैनात पांच कर्मियों को भी इस पदक से नवाजा जाना है. अग्निशमन सेवा के चार बचावकर्मियों भी इस पदक से सराहे जाएंगे.
CRPF को मिले 12 वीरता पदक
आधिकारिक बयान के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा वीरता पदक दिए जाएंगे. यहां के 33 कर्मियो को ये सम्मान मिलेगा. वहीं महाराष्ट्र पुलिस को 31, उत्तर प्रदेश पुलिस को 18 और दिल्ली पुलिस को 14 पदक मिलेंगे हैं. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में, CRPF इकलौती फोर्स है जिसे 12 वीरता पदक से सम्मानित किया जाना है.
किसे दिया जाता है वीरता पदक?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










