
'आतंकवादी के बच्चे'... NDPS बेल केस में पहलगाम हमले का जिक्र, वकील ने बताया- आरोपी के बच्चों को मिल रही धमकियां
AajTak
ASG ने कोर्ट में कहा कि बच्चों को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा हो रहा है तो पुलिस स्थिति संभालेगी. कोर्ट ने भी कहा, 'परिवार के किसी सदस्य को दिक्कत नहीं होनी चाहिए. पुलिस इसका ध्यान रखेगी.' बिजनेसमैन कबीर तलवार की बेल का विरोध करते हुए ASG ने कहा था कि ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत 2100 करोड़ से ज्यादा है और यह पैसा आतंकवादी संगठनों को दिया जा रहा है. यह पैसा लश्कर-ए-तैयबा को गया है.
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स मामले के आरोपी की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने जांच एजेंसी के वकील की ओर से बेल हियरिंग के दौरान पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करने पर कड़ी आपत्ति जताई.
'बच्चों को मिल रही धमकियां'
वरिष्ठ अधिवक्ता आर्यमा सुंदरम ने शीर्ष अदालत के समक्ष बताया कि एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में की गई टिप्पणी के कारण आरोपी के बच्चों को स्कूल में बुली किया जा रहा है और उन्हें धमकियां मिल रही हैं.
उन्होंने कहा कि ASG के उस बयान के बाद अखबारों में आरोपी का नाम आतंकी हमले से जोड़ दिया गया, जिससे बच्चों को 'आतंकवादी के बच्चे' कहकर तंग किया जा रहा है. बच्चों को स्कूल से वापस लाना पड़ा क्योंकि उन्हें धमकी भरे फोन भी आ रहे हैं.
'दोनों मामले अलग-अलग हैं'
सीनियर एडवोकेट ने बताया कि यह मामला केवल एक सामान्य NDPS बेल का मामला था, जिसका आतंकी हमले से कोई संबंध नहीं था, फिर भी अचानक ऐसा बयान दिया गया. उन्होंने कहा कि स्पष्ट करना जरूरी है कि दोनों मामले आपस में जुड़े नहीं हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ASG ने अलग मुद्दे पर बहस की थी, जिस पर वकील ने कहा, 'प्लीज देखिए अखबारों में क्या लिखा है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










