
आटा चक्की में उतरा करंट, दो बच्चों समेत 4 की मौत, एक-दूसरे को बचाने में सब चपेट में आए
AajTak
बाड़मेर में आटा चक्की में करंट आ जाने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई. एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी चपेट में आ गए. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. मामले की जांच की जा रही है.
राजस्थान के बाड़मेर में आटा चक्की में करंट आ जाने से चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र के आरंग गांव की है. घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुई. यहां रहने वाले अर्जुनसिंह घर पर नहीं थे. शुक्रवार रात करीब 9 बजे के आसपास उनकी पत्नी आटा चक्की में आटा पीस रही थीं. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं. मां को चिल्लाते देख दोनों बच्चे पहुंचे तो वे भी करंट की चपेट में आ गए.
चीख-पुकार सुनकर पिता पहुंचे तो वे भी करंट की चपेट में आए
इसके बाद चीख-पुकार सुनकर अर्जुनसिंह के ससुर हठेसिंह बेटी और बेटी के बच्चों को बचाने पहुंचे तो वे भी करंट की चपेट में आ गए. इस हादसे में पिता-पुत्री समेत दो बच्चों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही रामसर डीएसपी, शिव थानाधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम मौके पर पहुंचे. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया है.
घटना को लेकर क्या बोले अतिरिक्त जिला कलेक्टर?
इस घटना के बारे में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंजुम ताहिर समा ने कहा कि आटा चक्की में आटा पीसने के दौरान करंट से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई हैं. परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











