
आज होगी बीजेपी पदाधिकारियों की मीटिंग, जेपी नड्डा के आवास पर बैठक में तय हुआ एजेंडा
AajTak
बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज दोपहर दो बजे होगी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. संगठन के मामलों की दृष्टि से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है. बैठक में दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. पहला बीजेपी का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान और दूसरा संगठन चुनाव.
दिल्ली में शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक हुई. यह बैठक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर हुई. बैठक में आज होने वाली राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग के एजेंडे को लेकर चर्चा हुई और महासचिवों ने उसे अंतिम रूप दिया.
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक
बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आज दोपहर दो बजे होगी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. संगठन के मामलों की दृष्टि से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है. बैठक में दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. पहला बीजेपी का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान और दूसरा संगठन चुनाव.
संगठन के चुनाव की तैयारी शुरू
सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद बीजेपी के संगठन के चुनाव होते हैं. इस दौरान मंडल से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव कराए जाते हैं. संभावना है कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी हो जाएगी. उसके बाद ही नए अध्यक्ष का चुनाव होगा.
बीजेपी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका है. वह केंद्र में मंत्री भी हैं और एक व्यक्ति एक पद के अनौपचारिक नियम से संभावना है कि उनकी जगह दूसरा पार्टी अध्यक्ष बनाया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










