
आज ही से लागू होगी नौजवानों के लिए एक लाख करोड़ की रोजगार योजना, लाल किले से PM मोदी का ऐलान
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने देश के नौजवानों के लिए एक लाख करोड़ की योजना की शुरुआत की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने देश के नौजवानों के लिए एक लाख करोड़ की योजना की शुरुआत की है. यह प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Vikasit Bhaarat Rojgar Yojana) के नाम से शुरू की गई है. इस योजना के तहत करीब 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाएगा. साथ ही प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी करने वाले लोगों को 15000 रुपये सरकार की तरफ से दिया जाएगा.
क्या है प्रधानंत्री विकसित भारत रोजगार योजना? PM विकसित भारत रोजगार योजना के तहत सरकार उन कंपनियों और बिजनेस को सब्सिडी के तहत मदद देगी, जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी देंगी. कंपनियों को सब्सिडी देने के साथ ही सरकार युवाओं को 15000 रुपये की धनराशि पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले युवाओं को भी देगी.
यह योजना देश में नए नौकरियों के अवसर पैदा करेगी. ये स्कीम खास तौर पर युवाओं, छोटे-मझोले उद्यमों (MSMEs), और अलग-अलग सेक्टर्स जैसे मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और टेक्नोलॉजी में नौकरियां बढ़ाने पर फोकस है.
किसे और कैसे मिलेंगे 15 हजार रुपये? पहली बार नौकरी शुरू करने वाले और EPFO में रजिस्टर्ड कर्मचारियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा. इस योजना के तहत 2 किश्तों में 15000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. हालांकि इस योजना का लाभ उन कर्मचारियों को ही मिलेगा, जिनकी सैलरी 1 लाख रुपये तक है. इससे ज्यादा सैलरी वाले कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.
पहली किश्त 6 महीने नौकरी करने के बाद और दूसरी किश्त 12 महीने नौकरी करने और फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम पूरा करने के बाद मिलेगी.
नौकरी देने वाले कंपनियों को भी लाभ देगी ये योजना

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











