
आज से बंद होंगे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, ये हैं तैयारियां
AajTak
बुधवार को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली को विधि-विधान से श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित किया गया. इसके बाद 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी.
भैया दूज के पावन पर्व पर केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से बंद हो जाएंगे. सुबह 8:30 बजे से केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे. इसकी तैयारियों के क्रम में बुधवार को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली को विधि-विधान से श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित किया गया. इसके बाद 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी. वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान से दोपहर 12:09 बजे बंद किए जाएंगे. इसके बाद यमुना माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी.
कपाट बंद होने से पहले भक्तों ने किए केदारनाथ के दर्शन
बुधवार को सुबह पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए. कपाट बंद होने की पूर्व संध्या पर हजारों की संख्या में भक्तगण बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे. कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत आज भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में लाया गया. परिक्रमा के बाद डोली को मंदिर के अंदर प्रतिष्ठित कर दिया गया. इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय सपरिवार श्री केदारनाथ धाम पहुंचे और पंचमुखी डोली की पूजा-अर्चना में शामिल हुए.
यम द्वितीया को बंद होते हैं यमुनोत्री धाम के कपाट
बताते चलें कि यमुनोत्री मंदिर गढ़वाल हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में, उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में 3,291 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. यह मंदिर देवी यमुना को समर्पित है और इसमें देवी की एक काले संगमरमर की मूर्ति स्थापित है. यह मंदिर अक्षय तृतीया को खुलता है और सर्दियों के लिए यम द्वितीया (दिवाली के बाद दूसरा दिन) को बंद हो जाता है.
बंद हो चुके गंगोत्री धाम के कपाट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










