
आज रिटायर होंगे मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, RLD में हो सकते हैं शामिल
AajTak
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक आज रिटायर हो रहे हैं. सूत्रों की मानें तो सत्यपाल मलिक राज्यपाल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हो सकते हैं. सत्यपाल मलिक 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं.
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक आज रिटायर हो रहे हैं. रिटायरमेंट से पहले ही सत्यपाल मलिक ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. वो पीएम मोदी पर किसी न किसी तरह के आरोप और हमले करते आ रहे हैं. अगले तीन अक्टूबर को शामली में होने वाले किसान सम्मेलन में वो राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ मंच साझा करेंगे.
सूत्रों की मानें तो सत्यपाल मलिक राज्यपाल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हो सकते हैं. सत्यपाल मलिक 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं. उनकी निगाहें जाटलैंड के शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट पर है जो कि मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के पास है. अगले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन अलीगढ़ में सत्यपाल मलिक एक किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे. राज्यपाल बनने से पहले तक सत्यपाल मलिक बीजेपी में रहे, लेकिन चुनाव नहीं लड़ाए जाने की वजह से वो लगातार बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं.
बीते महीने यानी अगस्त में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर सत्यपाल मलिक ने बीजेपी को घेरा. हरियाणा के नूंह में उन्होंने कहा कि MSP इसलिए लागू नहीं होगी क्योंकि प्रधानमंत्री का एक दोस्त है अडानी, जो एशिया का सबसे मालदार आदमी बन गया है पांच साल में.'' मलिक ने देश को बेचे जाने का आरोप भी सरकार पर लगाया है.
किसानों को एमएसपी देनी होगी: मलिक
सत्यपाल मलिक ने यह भी कहा, ''एमएसपी जब तक लागू ना हो और उसको कानूनी दर्जा ना मिले, तो दोबारा लड़ाई होगी और इस बार जबरदस्त लड़ाई होगी. देश के किसान को आप पराजित नहीं कर सकते है. उसे डरा नहीं सकते, उसके यहां ईडी नहीं भेज सकते, किसी इनकम टैक्स वाले को नहीं भेज सकते. उसको काहे से डराओगे. वो तो पहले से फकीर है. उसको तो वैसे ही कहीं का नहीं छोड़ा. इसलिए वो लड़ेगा और एमएसपी लेके रहेगा.''
किसानों की लड़ाई लड़ूंगा: मलिक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










