
आज तक के पत्रकार संतोष टोप्पो के माता-पिता और भाई की हत्या मामले में 19 गिरफ्तार
AajTak
मृतकों में पत्रकार संतोष के माता-पिता और भाई शामिल हैं. घटना दोपहर 1 बजे जगन्नाथपुर के खरगवा थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब संतोष के माता-पिता, माघे टोप्पो (57) और बसंती टोप्पो (55) और उनके भाई नरेश टोप्पो (30) और उमेश टोप्पो अपने खेत में काम कर रहे थे.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार को संपत्ति विवाद में 'आज तक' के जिला रिपोर्टर संतोष कुमार टोप्पो के परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या के मामले में अब तक कुल 19 गिरफ्तारियां हुई हैं. सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतकों का प्रतापपुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है.
मृतकों में पत्रकार संतोष के माता-पिता और भाई शामिल हैं. घटना दोपहर 1 बजे जगन्नाथपुर के खरगवा थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब संतोष के माता-पिता, माघे टोप्पो (57) और बसंती टोप्पो (55) और उनके भाई नरेश टोप्पो (30) और उमेश टोप्पो अपने खेत में काम कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, संतोष के परिवार और उनके चाचा के बीच इस खेत को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अब आजतक के पत्रकार के परिजनों की हत्या, जमीन विवाद में माता-पिता और भाई को कुल्हाड़ी से काटा
दोपहर करीब 1 बजे संतोष के चाचा के परिवार के छह-सात सदस्य खेत में पहुंचे और उनके माता-पिता और भाइयों से बहस करने लगे. देखते-देखते यह बहस खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. हमलावरों ने संतोष के परिजनों पर कुल्हाड़ियों और लाठियों से हमला कर दिया. बसंती और नरेश के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माघे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
संतोष के दूसरा भाई, उमेश टोप्पो मौके से अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे और आसपास के ग्रामीणों को इस घटना के बारे में जानकारी दी. घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए. बताया जा रहा है कि विवादित जमीन जगन्नाथपुर कोयला खदान के सामने है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिस जमीन को लेकर यह हत्याकांड हुआ, उस पर पहले पत्रकार संतोष के चाचा का परिवार खेती करता था.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी, DRG और STF ने संभाला मोर्चा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










