आज टीम इंडिया 2 मैच खेलेगी, एक ग्राउंड पर और एक ग्राउंड से बाहर... दोनों से तय होगा T20 वर्ल्ड कप का भविष्य!
AajTak
आज (26 फरवरी) टीम इंडिया के दो मैच. एक मैदान पर, एक मैदान के बाहर, और दोनों से यह तय होगा कि उसका टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भविष्य क्या होगा? आखिर ये दो मैच वाला पूरा मामला क्या है, आइए समझने की कोशिश करते हैं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज (26 फरवरी) का दिन टीम इंडिया के लिए असली इम्तिहान है. दिलचस्प बात यह है कि टीम सिर्फ एक मैच नहीं खेलेगी, बल्कि उसका भविष्य दो मुकाबलों से तय होगा.
एक जिसमें वह खुद मैदान पर उतरेगी और दूसरा, जिसका नतीजा दूर किसी और शहर में निकलेगा. यह पूरा ड्रामा गुरुवार (26 फरवरी) को देखने को मिलेगा.
Intrigue in Chennai as defending champions India and Zimbabwe fight to remain in semi-final contention 🏏 How to watch the #T20WorldCup 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/FxTWYEFxTC
चेन्नई में जीत ही नहीं, बड़ी जीत जरूरी चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना जिम्बाब्वे से होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार ने टीम इंडिया का नेट रन रेट -3.80 तक गिरा दिया है.
अब स्थिति ऐसी है कि सिर्फ जीत से काम नहीं चलेगा. सेमीफाइनल की उम्मीद बचाए रखने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी ही होगी. टॉप ऑर्डर की अस्थिरता टीम के लिए चिंता का कारण बनी हुई है. शुरुआत मजबूत नहीं मिल रही, जिससे मिडिल ओवर्स में रन गति थम जा रही है. ऐसे में बल्लेबाजी यूनिट को आज सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी.यह भी पढ़ें: अक्षर-सैमसन IN, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर..? जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
गेंदबाजी हालांकि अब भी टीम की ताकत बनी हुई है और यही विभाग मैच में अंतर पैदा कर सकता है. लेकिन जीत का अंतर ही असली कहानी लिखेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










