
आज गुजरात को 4800 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, स्पेनिश प्रधानमंत्री के साथ करेंगे एयरबस प्रोजेक्ट का उद्घाटन
AajTak
प्रधानमंत्री, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. सी-295 कार्यक्रम के तहत कुल 56 विमान हैं, जिनमें से 16 स्पेन से एयरबस द्वारा सीधे डिलीवर किए जा रहे हैं और शेष 40 भारत में बनाए जाने हैं.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात का दौरा करेंगे. सुबह करीब 10 बजे प्रधानमंत्री स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. टीएएसएल के उद्घाटन से पहले सांचेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रोड शो में शामिल होंगे. हवाई अड्डे से टाटा सुविधा तक 2.5 किलोमीटर के रोड शो के दौरान रास्ते में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे.
इसके बाद सुबह करीब 11 बजे वे वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस जाएंगे जहां वे विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा आयोजित द्विपक्षीय बैठक करेंगे. विदेश मंत्रालय द्वारा साझा किए गए उनके कार्यक्रम के अनुसार, 12 बजे दोनो पीएम और डेलिगेशन साथ में लंच करेंगे.
वडोदरा से प्रधानमंत्री अमरेली जाएंगे, जहां दोपहर करीब 2:45 बजे वे अमरेली के दुधाला में भारत माता सरोवर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे वे लाठी, अमरेली में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
यह भी पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट, छोटा भीम, मोटू-पतलू... 115वीं 'मन की बात' में क्या-क्या बोले पीएम मोदी
वडोदरा में प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. सी-295 कार्यक्रम के तहत कुल 56 विमान हैं, जिनमें से 16 स्पेन से एयरबस द्वारा सीधे डिलीवर किए जा रहे हैं और शेष 40 भारत में बनाए जाने हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










