
आज के दिन माता लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप आपको बनाएगा अमीर, मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा
Zee News
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है, इस दिन माता लक्ष्मी की भी आराधना की जाती है. अगर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो आज के दिन श्री लक्ष्मी चालीसा का जाप करना चाहिए.
नई दिल्ली: वैसे तो हर दिन भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए होता है. भगवान अपने भक्तों की भक्ति से ही खुश होते हैं, फिर भी भगवान की विशेष आराधना के लिए कुछ दिनों का विशेष माना जाता है. इसमें से गुरुवार के दिन का खास महत्व है. मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. उनके भक्त आज के दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा पाठ करते हैं. ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए. माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है. उनकी पूजा करने से सभी प्रकार की आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं. मां लक्ष्मी की पूजा करने से लोगों के जीवन से सारे संकट खत्म हो जाते हैं और घर में खुशियां आती हैं. आर्थिक समस्याओं को खत्म करने और सुख संपत्ति पाने के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए. गुरुवार की पूजा को पूरे विधि-विधान से करना चाहिए. इसके लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करके उनके लिए भोग भी लगाना चाहिए. इसके साथ ही आज के दिन श्री लक्ष्मी चालीसा और श्री विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए. इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







