
'आज का विपक्ष अनाथ है...', पढ़ें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने क्यों कही ऐसी बात
AajTak
Agenda Aaj Tak 2023 में 'कांग्रेस का मिशन 2024' टॉपिक पर चर्चा हुई. इसपर पार्टी के तीन नेताओं ने अपनी बात रखी, जिसमें प्रमोद तिवारी, पवन खेड़ा और कन्हैया कुमार शामिल थे. तीनों ने बीजेपी को निशाने पर लिया.
कांग्रेस का मिशन 2024 क्या है... एजेंडा आजतक में कांग्रेस के तीन नेताओं ने इसपर अपनी बात रखी. कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने दावा किया कि कांग्रेस अब भी इकलौती पैन इंडिया पार्टी है. वहीं पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा बोले कि विपक्ष इस वक्त 'अनाथ' है जो अकेला लड़ रहा है. कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी शामिल थे, उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए हमें बीजेपी जैसा होने की जरूरत नहीं है.
सेशन की शुरुआत में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने संसद में हुए अटैक का जिक्र किया, जिसमें दो लोग लोकसभा के अंदर तक आ गए थे. प्रमोद तिवारी ने कहा, 'आज संसद पर हमले की बरसी थी, सुबह श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद दोपहर में हमला हो गया. पिछली बार कोई लोकसभा या राज्यसभा में घुस नहीं पाया था. लेकिन इस बार लोकसभा में हमलावर घुस गए और दर्शक दीर्घा से सांसदों के बैठने वाली जगह तक आ गए.'
प्रमोद तिवारी ने आगे कहा, 'नई बिल्डिंग को सुरक्षा के दृष्टिकोण से 'अभेद किला' बताया गया था. सबसे बड़ा सवाल राष्ट्रीय सुरक्षा का है. सरकार अगर संसद की सुरक्षा नहीं कर सकती तो देश की सुरक्षा क्या करेगी.'
'कांग्रेस इकलौती पैन इंडिया पार्टी'
कार्यक्रम में आगे प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे हमारे हिसाब से नहीं आए लेकिन हमारा वोटशेयर अब तक 40 फीसदी बना हुआ है. उत्तर भारत में हमारी पकड़ अब भी है. कांग्रेस इकलौती पैन इंडिया पार्टी है.
तीन राज्यों में कांग्रेस की हार का जिम्मेदार कौन? इस सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा, 'जिस एजेंडा को लेकर हम लोगों के बीच उतरे शायद वो हम लोगों तक नहीं पहुंचा पाए. विपक्ष-मीडिया का चोली-दामन का साथ है, आज का विपक्ष अनाथ है. अकेला विपक्ष लड़ रहा है.' यहां पवन खेड़ा ने मीडिया पर पक्षपात के आरोप लगाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










