
आज का दिन: श्रीलंका क्राइसिस पर विपक्ष की सामूहिक बैठक किस नतीजे पर पहुंची?
AajTak
श्रीलंका क्राइसिस पर विपक्ष की सामूहिक बैठक किस नतीजे पर पहुंची? पेड़ काटने पर जेल नहीं सिर्फ 500 के जुर्माने वाले सरकारी प्रस्ताव पर क्या कहते हैं पर्यावरणविद? स्मार्टफोन नथिंग फोन वन असल में है कितना स्मार्ट? और क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत का क्विक एक्सपर्ट एनालिसिस, सुनिए आजतक रेडियो का मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट 'आज का दिन'
आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्ख़ियाँ और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे, लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं?
श्रीलंका क्राइसिस
जनता के भारी आक्रोश का सामना कर रहे श्रीलंका के लापता राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने कहा था कि वो 13 जुलाई को रिजाइन कर देंगे. राष्ट्रपति और पीएम आवास के अंदर डेरा डाले हज़ारों प्रदर्शनकारी इस घड़ी का इंतज़ार कर रहे हैं. तो गोटाबाया के इस्तीफे के बाद नए राष्ट्रपति के चुनाव और सरकार के गठन को लेकर क्या तैयारी चल रही है.
जेल नहीं बेल
एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि सरकार 'बेल एक्ट' की तर्ज़ पर कोई स्पेशल कानून बनाने पर विचार करे क्योंकि जमानत नियम है और जेल एक अपवाद. इसी के साथ पर्यावरण मंत्रालय भी एक प्रस्ताव लेकर आई है जिसमें इंडियन फॉरेस्ट एक्ट 1927 में संशोधन के ज़रिए जंगलों में अवैध अतिक्रमण और पेड़ काटने के मामले में 6 महीने की जेल की सजा को ख़त्म कर केवल 500 रुपये जुर्माना लगाने की बात है. सवाल ये है कि नियमों में ये बदलाव अगर होते हैं तो इसका पर्यावरण पर क्या असर होगा.
कितना स्मार्ट है नथिंग फोन वन

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









