
आज का दिन : मोदी सरकार का बड़ा दांव, 10 लाख लोगों की बहाली होगी शुरू!
AajTak
रोज़गार मेला के ज़रिए केंद्र सरकार का दस लाख नौकरियां के लक्ष्य की क्या हैं चुनौतियां? ब्रिटेन में प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के इस्तीफ़े के बाद किस नाम पर सबसे ज़्यादा चर्चा? और, दिवाली के जश्न के बीच कोविड को लेकर कौन सी नई चेतावनी जारी हुई है? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे - रोज़गार मेला के ज़रिए केंद्र सरकार के दस लाख नौकरियां के लक्ष्य की क्या हैं चुनौतियां? ब्रिटेन में प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के इस्तीफ़े के बाद किस नाम पर सबसे ज़्यादा चर्चा? और, दिवाली के जश्न के बीच कोविड को लेकर कौन सी नई चेतावनी जारी हुई है?
आज तक रेडियो आप के लिए लाता है सुबह सवेरे देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’, जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की ख़बरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अख़बारों की सुर्ख़ियाँ और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं.
दस लाख नौकरियों के लक्ष्य की चुनौतियांCMIE यानि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी के मुताबिक भारत में बेरोज़गारी की दर पिछले कई महीनों तक लगातार 7 फीसदी के आस पास रही. जो ग्लोबल एवरेज से अधिक थी. ओपोजिशन पार्टीज इसके लिए मोदी सरकार को दम भर कोसती रहीं. सरकार बचाव करती रही लेकिन अब गवर्मेंट एक्शन-मोड में है. कल पीएम मोदी एक रोजगार मेला लांच करने वाले हैं जिसके तहत 10 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी. क्या है इस मेले का लक्ष्य और क्या हैं इस योजना की चुनौतियां - बता रहे हैं आजतक रेडियो रिपोर्टर हिमांशु मिश्रा
ब्रिटेन में पीएम पद के लिए किसका नाम? 45 दिन के भीतर ब्रिटेन में लिज़ ट्रस का बतौर पीएम इस्तीफा हो गया. कंजरवेटिव पार्टी 28 अक्टूबर को इन्टर्नल इलेक्शन के तहत नए प्रधानमंत्री चुनने की ओर बढ़ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है और सही दांव चल गया तो फिर से वे पीएम भी बन सकते हैं लेकिन सवाल है कि जिस तरह की अस्थिरता है वहां, क्या कोई भी नया या पुराना नाम अगले आम चुनाव तक सरकार चला पाएगा या फिर स्नैप इलेक्शन की स्थिति बन रही है वहां? इस बारे में बता रहे हैं सीनियर जर्नलिस्ट और कॉमेंटेटर प्रकाश. के. रे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










