
आज का दिन: बीजेपी छोड़ टीएमसी में गए मुकुल रॉय पर दलबदल कानून क्यों नहीं लग रहा?
AajTak
मुकुल रॉय पर क्यों नहीं लग रहा दलबदल क़ानून? महाराष्ट्र-राजस्थान राज्यसभा चुनाव मे कौन बाज़ी मारने जा रहा है? वीडियो गेम खेलकर हिंसक क्यों हो रहे बच्चे? आज भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच T20 मैच में कैसी रहेगी प्लेइंग इलेवन? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
मुकुल रॉय पर क्यों नहीं लग रहा दलबदल क़ानून? महाराष्ट्र-राजस्थान राज्यसभा चुनाव मे कौन बाज़ी मारने जा रहा है? वीडियो गेम खेलकर हिंसक क्यों हो रहे बच्चे? आज भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच T20 मैच में कैसी रहेगी प्लेइंग इलेवन? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
महाराष्ट्र में राज्यसभा के लिए एक सीट पर घमासान
राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को 4 राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और हरियाणा में वोटिंग होनी है. कुल सोलह सीटें हैं जिन पर पार्टीज जोड़ तोड़ की कोशिशों में हैं ताकि सबका अपना मामला दुरुस्त रहे. नाजुक स्थिति बन रही है महाराष्ट्र और राजस्थान में जहाँ एक दो वोट से भी मामला बिगड़ सकता है.शिवसेना ने अपने दो उम्मीदवार संजय राउत और संजय पवार को उतारा है जबकि भाजपा ने तीन को उम्मीदवारों केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक को मैदान में उतारा है। राष्ट्रवादी एनसीपी ने प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारा है। दो सीट जीतने के लिए भाजपा के पास पर्याप्त मत हैं जबकि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस एक-एक सीट जीतने की स्थिति में हैं.महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटें खाली हैं और 7 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में छठी सीट के लिए कड़ी टक्कर होना तय है. ऐसे में राज्यसभा चुनाव में बाज़ी किसके हक़ में जाएगी, मौजूदा समीकरण क्या कह रहे हैं और पार्टियां किस तरह से जोड़-तोड़ की कोशिश में हैं?
मुकुल रॉय पर क्यों नहीं लग रहा दलबदल क़ानून?
11 जून को बीजेपी छोड़ कर टीएमसी में गए थे पश्चिम बंगाल में नेता मुकुल राय. अब उनकी विधायकी दल बदल क़ानून के तहत चली जाए इसको लेकर शुभेन्दु अधिकारी पहुंचे स्पीकर के पास. स्पीकर ने मना किया तो हाईकोर्ट चले गए. अब शुभेंदु अधिकारी की उस मांग को खारिज कर दिया गया है जिसमें उन्होंने मांग की थी कि मुकुल रॉय की विधानसभा सदस्यता को खारिज कर दिया जाए. वे दलबदल कानून के तहत मुकुल रॉय के खिलाफ ये एक्शन चाहते थे. हाईकोर्ट ने ये फैसला स्पीकर पर छोड़ दिया था. कल स्पीकर ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने मुझे एक महीने का समय दिया था. मैं ये मानता हूं कि शुभेन्दु अधिकारी कुछ भी सिद्ध नहीं कर पाए हैं. ऐसे में जो फैसला मैंने पहले 11 फरवरी को दिया था, एक बार उसी फैसले पर बरकरार हूं. अपने पिछले फैसले में स्पीकर ने कहा था कि मुकुल रॉय फिलहाल बीजेपी में ही हैं. इस बार भी उन्होंने यही कहा है कि मुकुल रॉय फिलहाल बीजेपी में हैं. उन्होंने पार्टी नहीं बदली है. इसी आधार पर ये भी साफ कर दिया गया है कि मुकुल के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई नहीं की जा सकती है. स्पीकर का ये फैसला इसलिए अजीब है क्योंकि मुकुल ने न सिर्फ टीएमसी बाकायदा जॉइन की थी बल्कि तृणमूल कांग्रेस से विधानसभा में लोकलेखा समिति के चेयरमैन भी बनाए गए थे. ऐसे में ये किस आधार पर कहा जा रहा है कि उन पर दलबदल क़ानून के तहत कार्रवाई नहीं हो सकती?
बच्चों के दिमाग पर कैसा असर करते हैं वीडियो गेम्स?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



