
आज का दिन: जितिन के बाद क्या सचिन पायलट भी छोड़ सकते हैं कांग्रेस? कैसे होगा डैमेज कंट्रोल?
AajTak
जितिन प्रसाद के बाद कांग्रेस के एक और युवा और जुझारू नेता के पार्टी छोड़ जाने की अटकलें लगाई जाने लगी, ये नेता हैं- सचिन पायलट. खबर है कि पायलट खेमे के 3 से 4 विधायकों को मंत्री बनाकर समायोजित किया जा सकता है, इस तरह का डैमेज कंट्रोल कितना कारगर नज़र आता है?
कभी देश की दिग्गज पार्टी रही कांग्रेस अब अपने अस्तित्व की लड़ाई तो लड़ ही रही है दूसरी तरफ़ पार्टी भविष्य के संभावित चेहरों और राहुल टीम के साथी रहे यंग टर्क्स को भी दिन-ब-दिन खोती चली जा रही है, ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले ही कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का साथ पकड़ चुके थे, कल रही सही कसर जितिन प्रसाद ने भी बीजेपी का दामन थाम पूरा कर दी, उनके जाने के साथ ही कांग्रेस के एक और युवा और जुझारू नेता के पार्टी छोड़ जाने की अटकलें लगाई जाने लगी, ये नेता हैं- सचिन पायलट. अभी दो दिन पहले उनकी नाराज़गी की वजहों पर हमने विस्तार से बात की थी, राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच खींचातानी की खबरें लंबे समय से चली आ रही हैं , लेकिन जानकार कहते हैं की राजस्थान की परिस्थितियां , उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से काफी अलग हैं , कितना अंतर है इन राजनीतिक परिस्थितियों और दृश्यों में ? और अगले महीने मन्त्रिमण्डल विस्तार कर और उसमें पायलट खेमे के 3 से 4 विधायकों को मंत्री बनाकर समायोजित किया जा सकता है, इस तरह का डैमेज कंट्रोल कितना कारगर नज़र आता है? क्या इससे सचिन के एसपिरेशन्स/महत्वकांक्षाओं पर विराम लगेगा ?
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










