
आज का दिन : क्या रैलियों पर रोक लगा सकता है चुनाव, जानिए क्या चाहती हैं पार्टियां
AajTak
अचानक से बढ़े कोरोना के मामलों के बीच होती चुनावी रैलियां अगर सब ऐसे ही चलता रहा तो ज़ाहिर है कोरोना अपने और बुरे रूप में दिख सकता है. इसमें कोई शक नहीं है. कल नीति आयोग के सदस्य और भारत के कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख वीके पॉल ने भी चुनाव आयोग को बताया है कि देश में मौजूदा कोविड की स्थिति बड़ी रैलियों और रोड शो करने लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नहीं होने चाहिए.
अचानक से बढ़े कोरोना के मामलों के बीच होती चुनावी रैलियां अगर सब ऐसे ही चलता रहा तो ज़ाहिर है कोरोना अपने और बुरे रूप में दिख सकता है. इसमें कोई शक नहीं है. कल नीति आयोग के सदस्य और भारत के कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख वीके पॉल ने भी चुनाव आयोग को बताया है कि देश में मौजूदा कोविड की स्थिति बड़ी रैलियों और रोड शो करने लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन नहीं होने चाहिए. देर रात वीके पॉल के इस बयान पर चुनाव आयोग की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि हम इस बात को लेकर राजनीतिक पार्टियों से सम्पर्क में है. और हम उनसे लगातार बड़ी रैलियों और आयोजनों को रोकने की अपील कर रहे हैं. हालांकि सवाल यहां ये है कि कोविड के लगातार बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग रैलियों को लेकर सख्त मूड में क्यों नहीं आ पा रहा, क्या उनके सामने किसी तरह की दिक्कत आ रही है? क्या वीके पॉल के बयान के बाद रैलियों को बैन करने को लेकर चुनाव आयोग पर दबाव बढ़ेगा? क्या ये माना जाए कि आयोग राजनीतिक रैलियों को लेकर जल्द ही कोई फैसला करेगा? क्या अब आगे का चुनाव प्रचार, रैली और बड़े कार्यक्रम के बगैर दिख सकता है? ICMR प्रमुख बलराम भार्गव ने एंटी वायरल ड्रग Molnupiravir की सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े किए हैं जिसे कुछ दिनों पहले Drug Controller General of India से Emergency Use की अनुमति मिली थी. बलराम भार्गव ने कहा है कि Molnupiravir स्वास्थ्य के लिए बड़ी चिंताएं है ,यह दवा टेराटोजेनिसिटी और म्यूटेजेनेसिटी का कारण बन सकती है. तो उनकी चिंता का आधार क्या है और क्या ये एक मिसकम्युनिकेशन को भी दर्शाता है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










