
आज का दिन: किन मुद्दों पर वोट डाल रहा है गोवा, क्या यहां कमाल दिखा पाएंगी छोटी पार्टियां?
AajTak
गोवा में विधानसभा की सभी 40 सीटों के लिए मतदान जारी है. मतदान के बाद 301 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो जाएगी. यूक्रेन को लेकर बाइडेन और पुतिन की तनातनी में नया मोड़ आ गया है. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
उत्तरप्रदेश में आज दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है. 9 ज़िलों की पचपन सीटों के लिए विधायक चुनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके अलावा उत्तराखंड और गोवा में भी आज वोटिंग है. गोवा में सभी चालीस सीटों के लिए वोटिंग हों रही है. गोवा पोलिटीक्स पिछले काफी दिन से चर्चा में भी रही अपने बदले समीकरणों के कारण. मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का बीजेपी से अलग हो कर लड़ना हो या एनसीपी, शिवसेना , टीएमसी जैसे दलों की इन चुनावों में दावेदारी हो. तमाम दलबदल भी हुए ही हैं. बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जाते विधायको की खबरें आई तो कुछ कांग्रेस के लोग भी बीजेपी में गए. शनिवार को आए एक स्टिंग वीडियो ने और माहौल गर्म कर दिया था. दरअसल उस वीडियो में कांग्रेस और टीएमसी के कुछ विधायक दिख रहे हैं जो चुनाव बाद पार्टी बदलने की बात कहते दिख रहे हैं. चुनाव आयोग ने इस वीडियो के जांच के आदेश दिए हैं. लेकिन ये मामला अब तक गोवा की राजनीति में सनसनी बना हुआ है. और इन सब के बीच आज वोटिंग है. अब तक के चुनाव प्रचार और तमाम घटनाक्रम का लब्बोलुआब क्या रहा और आज हो रही वोटिंग में किन मुद्दों और किन फ़ैक्टर्स का प्रभाव ज्यादा दिखेगा? छोटे छोटे दलों का असर कितना है इलेक्टोरली गोवा की पॉलिटिक्स में?

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









