
आज का दिन: ओमिक्रॉन से कितना खतरनाक है कोरोना का नया वैरिएंट IHU?
AajTak
फ्रांस में भी लाखों कोविड केसेज दर्ज किए जा रहे हैं और अब ऊपर से उसी फ्रांस में कोरोना के नए वैरिएंट IHU वेरिएंट के मरीज़ मिलने शुरू हो गए हैं. इस वैरिएंट से प्रभावित 12 मरीज़ यहां मिले हैं. बताया जा रहा है कि इस IHU वेरिएंट का म्यूटेशन तो ओमिक्रॉन से भी ज्यादा है. ओमिक्रॉन अगर 32 बार म्यूटेट करता है तो वहीं IHU 46 दफा म्यूटेट कर जाता है. तो IHU दुनिया के लिए कितना बड़ा ख़तरा बन सकता है?
ओमिक्रॉन की स्थिति भयावह होती जा रही है. दिल्ली में कोरोना पॉज़िटिविटी रेट करीब 9 फ़ीसदी हो गया है, जिसके बाद वहां वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है. इधर मुंबई में भी कल 11 हज़ार के करीब कोरोना केस मिले हैं, दो लोगों की मौत भी हुई है. रांची में तो कोविड के 90 फ़ीसदी नए केसेज़ ओमिक्रॉन के हो गए हैं और अरविंद केजरीवाल, बाबूल सुप्रियो जैसे नेता भी कल कोविड पॉजिटिव पाए गए. उधर दुनिया में अमेरिका की स्थिति ओमिक्रॉन से बेहद गंभीर है. रोज़ाना वहां 8 से 10 लाख के बीच कोरोना केस आ रहे हैं. फ्रांस में भी लाखों कोविड केसेज दर्ज किए जा रहे हैं और अब ऊपर से उसी फ्रांस में कोरोना के नए वैरिएंट IHU वेरिएंट के मरीज़ मिलने शुरू हो गए हैं. इस वैरिएंट से प्रभावित 12 मरीज़ यहां मिले हैं. बताया जा रहा है कि इस IHU वेरिएंट का म्यूटेशन तो ओमिक्रॉन से भी ज्यादा है. ओमिक्रॉन अगर 32 बार म्यूटेट करता है तो वहीं IHU 46 दफा म्यूटेट कर जाता है. तो IHU दुनिया के लिए कितना बड़ा ख़तरा बन सकता है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










