
आज का दिन: उत्तराखंड में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? US और NATO देश नहीं भेजेंगे सेना, तो कैसे होगा विश्व युद्ध?
AajTak
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से 4 जीतने के बाद अब भाजपा इन सभी राज्यों में सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार बनने में हो रही देरी को लेकर सवाल खड़े रहे हैं. केजरीवाल का कहना है कि पंजाब में उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार ने काम करना भी शुरू कर दिया है तो वहीं भाजपा अभी सीएम ही तय नहीं कर पा रही है. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
अरविंद केजरीवाल पंजाब में कल अपने नवनिर्वाचित विधायकों से मुखातिब थे. वहां उन्होंने तंज किया कि हमने सरकार बना कर काम भी शुरू कर दिया. बीजेपी मुख्यमंत्री तक नहीं बना पा रही. केजरीवाल का ये तंज बीजेपी जिन राज्यों में चुनाव जीती है, वहां सरकार बनाने में हो रही देरी को लेकर था. हालांकि बीजेपी में बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है. कल मणिपुर में सीएम वीरेन सिंह के नाम का ऐलान भी हो गया. मणिपुर में बीजेपी ने वर्तमान सीएम वीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है. हालांकि मणिपुर में भी बीजेपी के पास कई चेहरे थे, जिन्हें कहा जा रहा था कि ये एन वीरेन सिंह का विकल्प बन सकते हैं. लेकिन अंततः वीरेन सिंह ही सब पर भारी पड़े. दूसरी तरफ उत्तराखंड को लेकर कल दिल्ली में बैठकों का कई दौर चला. गृह मंत्री अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा तक बारीबारी से उत्तराखंड के भाजपा नेताओं से दिन भर मीटिंग करते रहे. देर रात तक पीएम आवास में और उत्तराखंड मे भी बैठक हुई. हालांकि इससे पहले कहा गया था कि कल ही विधायक दल का शपथ ग्रहण और विधायक दल की बैठक होगी. लेकिन बदले कार्यक्रम के मुताबिक विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज होगा. कहा जा रहा है कि बीजेपी आज उत्तराखंड के सीएम चेहरे की घोषणा कर सकती है. तो कल देर रात तक चली बैठकों का हासिल क्या रहा? क्या बातें निकल कर आईं, और क्या उत्तराखंड के सीएम पद को लेकर क्या कोई नाम सामने आ सका है? उत्तराखंड के सीएम के नाम के ऐलान में हो रही इस देरी की क्या वजह हैं?
अमेरिका और NATO देश नहीं भेजेंगे सेना, तो कैसे होगा विश्व युद्ध?
रूस यूक्रेन युद्ध को कल 25 दिन बीत गए. यूक्रेन में रूसी हमले बढ़ने से अब हालात बद से बदतर की तरफ बढ़ चले हैं. यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. कल रूस ने मारियुपोल शहर में एक स्कूल की बिल्डिंग पर क्रूज मिसाइल से जोरदार बमबारी की.. इस हमले में बिल्डिंग में मौजूद 400 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है.इसके अलावा रूस की सेना मारियुपोल से लेकर कीव, खारकीव और डोनेत्स्क से लेकर लुहान्स्क तक बमबारी कर रही है. कल ही युक्रेन पर किये गए हमलों में रूस के हाइपरसोनिक मिसाइल और क्रूज मिसाइल्स के इस्तेमाल की भी बात सामने आई है. राजधानी कीव पर भी कल रूसी हमले हुए हैं. हालांकि हमले रिहायशी इलाकों से दूर थे. इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. लेकिन अगर बातचीत विफल होती है तो इसका मतलब है कि तीसरा विश्व युद्ध होगा. जेलेन्स्की ने कल इजराइली संसद को सम्बोधित करते हुए ये बातें कही. तो जेलेंस्की किस आधार पर विश्व युद्ध की संभावना जता रहे हैं?
कौन हैं बल्क यूज़र्स जिन्हें 25 रुपया महंगा मिलेगा डीज़ल?
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट में इजाफे का असर अब तक रिटेल कस्टमर्स पर तो नहीं पड़ा है, लेकिन बल्क यूजर्स के लिए कल का दिन भारी रहा. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बल्क यूजर्स के लिए डीजल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है. हालांकि, पेट्रोल पंप पर रिटेल यूजर्स के लिए रेट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. दिल्ली में बल्क यूजर्स के लिए डीजल का दाम 115 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, पेट्रोल पंपों पर डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.तो अब ये समझने को कि ये बल्क यूजर्स का वर्ग कौन सा है? किस वर्ग पर थोक स्तर पर बढ़े इन दामों का असर पड़ने वाला है? इस इज़ाफ़े के बाद क्या हमें फुटकर तौर पर भी डीज़ल के दामों में बढ़ोतरी के लिए तैयार रहना चाहिए?
क्यों मुसीबत में फंसी है इमरान सरकार?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



