
आज का दिन: अब कोरोना से रिकवरी के 3 महीने बाद ही लगेगी वैक्सीन
AajTak
NEGVAC की तरफ से दी गई सिफारिशों में यह कहा गया था कि कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों को तीन महीने के बाद ही वैक्सीन की डोज दी जाए. इस सुझाव को स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है.
कोरोना से बचाव के मामले में, कोविड प्रोटोकॉल के अलावा वैक्सीन ही है जो आख़िरी विकल्प नज़र आती है. अभी इस वक़्त भारत में कोरोना की दो वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड लगाई जा रही हैं. और किसी व्यक्ति को किसी एक ही वैक्सीन के दोनों डोज़ दिए जा रहे हैं. दुनिया के कई और हिस्सों में भी पहले यही हो रहा था लेकिन अब कई जगहों पर दो अलग-अलग वैक्सीन की अलग अलग डोज़ देना भी शुरू किया गया है. यूके को ही ले लीजिए यहां फाइजर और एस्ट्रेजेनेका की वैक्सीन को 'मिक्स एंड मैच' करने के ऊपर ट्रायल चल रहा था जिसकी फर्स्ट फाइंडिंग्स कहती है की ये असरदार रहा है. एक स्पेनिश स्टडी में ये बात सामने आई है की अगर किसी ने astrazeneca की पहली डोज ली है और दूसरी डोज के तौर पर जब उसे फाइजर की वैक्सीन लगाई गई तो वो काफी प्रभावी और सुरक्षित साबित हुई. लिहाज़ा, फ्रांस में भी जिन लोगों ने astrazeneca की पहली डोज ले ली है उन लोगों को दूसरी डोज के तौर पर फाइजर की वैक्सीन लगाई जा रही है. स्पेनिश स्टडी में करीब 670 वॉलंटियर्स जिनकी उम्र 18 से 59 के बीच में थी, इन सबने astrazeneca की वैक्सीन ले ली थी. इनमे से करीब 450 लोगों को साइज की डोज दी गई. इस स्टडी के एक लीडर डॉक्टर Magdalena Campins ने कहा है की सिर्फ 1.7 फीसदी पार्टिसिपेंट्स में severe इफेक्ट्स देखने को मिले. ऐसे में, सवाल ये उठता कितना असरदार ये वैक्सीन मिक्सिंग का तरीका?
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








