
आज इस्तीफा दे सकते हैं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, दोबारा सरकार बनाने की करेंगे पेशकश
AajTak
झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इस्तीफा दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने आज 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है. इस बैठक के बाद वे इस्तीफा दे सकते हैं. हेमंत सोरेन इसके बाद दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इस्तीफा दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने आज 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है. इस बैठक के बाद वे इस्तीफा दे सकते हैं. हेमंत सोरेन इसके बाद दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
दरअसल, हेमंत सोरेन के खिलाफ लाभ के पद के मामले में हाल ही में चुनाव आयोग ने अपनी सिफारिश राज्यपाल को भेजी थी. इसमें सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सलाह दी गई थी. हालांकि, राज्यपाल रमेश बैस ने अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया है.
झारखंड में जारी सियासी हलचल ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले को देखते हुए हेमंत सोरेन ने ये नया दांव चला है. वे राज्यपाल रमेश बैस से मिलकर दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं. नए सिरे से सरकार बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है. हेमंत सोरेन की विधायकी पर संकट के बीच सूबे में सियासी उथल-पुथल जारी है. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को छत्तीसगढ़ के रायपुर में रिसॉर्ट में ठहराया गया है. सोरेन सरकार का आरोप था कि बीजेपी द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की जा रही है.
बीजेपी की शिकायत पर EC ने की सिफारिश
बीजेपी ने राज्यपाल के पास एक शिकायत भेजी गई थी. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खुद को एक खनन पट्टा जारी करके चुनावी कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था. बीजेपी ने मांग की थी कि हेमंत सोरेन की लाभ के पद के मामले में विधानसभा की सदस्यता रद्द होनी चाहिए. इस पर राज्यपाल ने चुनाव आयोग से सिफारिश मांगी थी. संविधान के अनुच्छेद 192 के तहत, किसी सदस्य को अयोग्य ठहराने के मामले में अंतिम फैसला राज्यपाल को करना होता है. हालांकि, ऐसे किसी भी मामले में कोई निर्णय देने से पहले राज्यपाल चुनाव आयोग की राय लेनी होती है और उसी के मुताबिक फैसला करना होता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










