
आजम की नाराजगी के बीच इफ्तार में अखिलेश... क्या मुस्लिमों को दे रहे हैं संदेश?
AajTak
सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर हाल ही में चली चर्चा और उनके समर्थकों के साथ ही दूसरे बड़े मुस्लिम नेताओं की ओर से जाहिर किये गए असंतोष के बाद से सपा अध्यक्ष के तेवर बदले-बदले दिखाई दे रहे हैं.
उत्तर प्रदेश में दावत-ए-इफ्तार ने नई सियासत को जन्म दे दिया है. समाजवादी पार्टी से मुसलमानों के मोहभंग की अटकलों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते कई दिनों से लगातार इफ्तार पार्टियों में शिकरत कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस दावत के सहारे अखिलेश नाराज मुसलमानों के बीच ये संदेश देना चाहते हैं कि वो उनके साथ खड़े हैं. हालांकि वो इफ्तार पार्टी के जरिए मुसलमानों की कितनी नारजागी दूर कर पाते हैं, वो आगे साफ होगा.
फिलहाल अखिलेश यादव के तेवर बदले-बदले दिखाई दे रहे हैं. लगातार दावत-ए-इफ्तार में जाने के साथ-साथ सपा अध्यक्ष उससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं. उनके इफ्तार पार्टी अटेंड करने से सूबे की राजनीति में जो चर्चा छिड़ी है वो ये है कि क्या वो मुसलमानों के साथ खड़े होने की कोशिश में हैं?
रोज़ा इफ़्तार। pic.twitter.com/sT3zvK6tMh
दरअसल, सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर हाल ही में चली चर्चा और उनके समर्थकों के साथ ही दूसरे बड़े मुस्लिम नेताओं की ओर से जाहिर किये गए असंतोष ने ये मुद्दा गरमा दिया है. ये असंतोष खासकर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा के लिए दिख रहा है. कहा जा रहा है कि अब ये समुदाय अपने राजनीतिक विकल्पों के साथ ही भविष्य के बारे में भी सोच रहा है.
'अखिलेश यादव नहीं चाहते आजम खान जेल से बाहर आएं', सपा अध्यक्ष पर बरसे मीडिया प्रभारी
बता दें कि हाल ही में आजम खान के समर्थन में सपा के एक बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया था. सलमान जावेद राइन ने अखिलेश यादव पर मुसलमानों के लिए न बोलने का आरोप भी लगाया था. उन्होंने लिखा था कि सपा नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर अखिलेश ने चुप्पी साधी हुई है, जिससे नाराज होकर वह इस्तीफा दे रहे हैं. इससे पहले आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव नहीं चाहते कि आजम खान जेल से बाहर आएं. फसाहत अली ने ये आरोप सीएम योगी के बयान को सही ठहराते हुए लगाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










