
आजमगढ़: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्या, शरीर के 'टुकड़े-टुकड़े' कर लाश कुएं में फेंकी
AajTak
आजमगढ़ में एक सिरफिरे युवक ने श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना को अंजाम दिया. प्रेमिका की गला दबाकर हत्या के बाद आरोपी ने लाश के पांच टुकड़े किए और कुएं में फेंक दिए. घटना स्थल से करीब 6 किलोमीटर दूर कटा हुआ सिर और हथियार फेंका. मामले की गहराई से जांच के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचे में कामयाब रही और उसे एंकनाउटर के बाद गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रखा हुआ है. एक ऐसी ही घटना आजमगढ़ के पश्चिमपट्टी गांव में हुई. जहां कुएं से सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मचा गया. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतिका की पहचान साधना प्रजापति के तौर पर हुई और उसका कातिल प्रेमी प्रिंस यादव निकला. जो विदेश में नौकरी कर रहा था. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच लगभग 2 साल से प्रेम संबंध था. लेकिन साधना की शादी कहीं दूसरी जगह हो गई थी, जो उसे मंजूर नहीं था. इसलिए उसने हत्याकांड को अंजाम दिया.
ऐसे हुआ घटना का खुलासा:
बीते 16 नवंबर को अहरौला थाना के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पुरा स्थित एक कुएं से दुर्गंध आने के कारण ग्रामीणों ने झांका तो चौंक पड़े. इसमें एक युवती की सिर कटी लाश थी. उसके हाथ, पैर अलग-अलग थे. तुरंत ही इस सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश के कटे हुए हिस्सों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
सिर कटी लाश की पहचान और कातिल तक पहुंचा पुलिस को बड़ी चुनौती थी. इसके लिए पुलिस ने अपने मुखबिरों को सतर्क किया और इलाके की पल-पल की जानकारी जुटानी शुरू की. घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया. जिसमें एसपी, दो सीओ और थाना प्रभारियों को लगाया गया था और टीमों को अलग-अलग जनपदों में भेज गया था.
इस दौरान पुलिस को पता चला कि पश्चिमपट्टी गांव में एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है. फिर लाश के फोटो लेकर पुलिस एक टीम लड़की के परिजनों के पास पहुंची. हाथ में कंगन, कपड़े और चप्पल देखकर उन्होंने लाश की शिनाख की. मृतिका के भाई ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन उसकी बहन को प्रिंस यादव नाम के युवक का फोन आया था और उसने उसे मिलने के लिए बुलाया था. उसके बाद से वो घर नहीं लौटी थी. एक दो दिन इंतजार करने के बाद स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
भाई की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंस यादव को ढंढूना शुरू किया और उसके फोन को सर्विलांस में लेकर मुखबिरों को सतर्क किया. इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गांव में ही कहीं छुपा है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची. जहां उसने भागने के प्रयास में पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में उसकी पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हत्या के बाद उसने सिर और हथियार को घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर पोखरे में फेंका था. आरोपी की निशादेही पर उसने दोनों चीजों को बरामद कर लिया.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








