
आजतक से बोले अमित शाह- केजरीवाल और आतिशी दोनों अपनी सीट हार रहे हैं, बीजेपी के CM फेस पर भी दिया जवाब
AajTak
गृह मंत्री ने कहा कि हमने तय किया है कि एक भी गरीब कल्याण की योजनाओं को हम बंद नहीं करेंगे. देश में सबसे पहले गरीब कल्याण की योजना 2014 के बाद मोदी जी लेकर आए. चाहे इलाज ही योजना हो, गैस सिलेंडर हो. केजरीवाल ने इंफ्रास्ट्रक्चर को दरकिनार कर फ्री योजना बनाई. बीजेपी इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए गरीब कल्याण की योजनाओं को लाई है.
दिल्ली चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली की. इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और लोग उन्हें देखने जुटे. यहां आजतक से बात करते हुए अमित शाह ने पार्टी के सीएम चेहरे लेकर कई अन्य मुद्दों पर बातचीत की. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा.
गृह मंत्री ने कहा कि हमने तय किया है कि एक भी गरीब कल्याण की योजनाओं को हम बंद नहीं करेंगे. देश में सबसे पहले गरीब कल्याण की योजना 2014 के बाद मोदी जी लेकर आए. चाहे इलाज ही योजना हो, घर फ्री हो, शौचालय हो, राशन हो, गैस सिलेंडर हो. सभी बीजेपी लेकर आई है. केजरीवाल ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को दरकिनार कर फ्री योजना बनाई. बीजेपी ने इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बनाया और गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू किया. चाहे एमपी हो, छत्तीसगढ़ हो या कहीं और हो.
दिल्ली में बीजेपी जीती तो मुख्यमंत्री कौन होगा और क्या प्रवेश वर्मा सीएम होंगे? इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल खुद नई दिल्ली से हारने जा रहे हैं. आतिशी भी हार रही हैं. अभी हमारा एजेंडा जीतना है. सीएम बाद में तय कर लेंगे. सभी 70 लोगों को ऐसा लगता कि वो सीएम हो सकते हैं. कोई भी सीएम बन सकता है.
यमुना के मुद्दे पर दिया ये जवाब
दिल्ली का बीजेपी का राजनीतिक वनवास खत्म होने वाला है? इस पर शाह ने कहा कि वैसे भी झूठ की उम्र लंबी नहीं होती है. यहां तो 10 साल हो गए (केजरीवाल सरकार को). अब झूठ का खुलासा हो चुका है. इन्होंने जिस तरह से दिल्ली को व्यवधान बनाया है. सभी जगह अव्यस्था फैली है.
AAP का आरोप है कि बीजेपी की हरियाणा सरकार यमुना में जहर मिला रही है. इस पर अमित शाह ने कहा कि मैंने आज उनसे पूछा है कि कौन सा जहर मिलाया है, उसका नाम दीजिए. जहर मिलाया है, उसके टेस्ट की रिपोर्ट कहां है. पानी रोका है तो कम से कम 10 गांव डूब जाने चाहिए. लेकिन एक भी गांव नहीं डूबा. झूठ बोलकर ये चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं. जनता को डराकर, पैनिक फैलाकर जीतने का प्रयास कर रहे हैं. हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है. और हरियाणा सरकार इन पर केस करने जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










