
आजतक के वरिष्ठ एंकर रोहित सरदाना का निधन, खामोश हुआ दंगल का उस्ताद
AajTak
समाचार चैनल आजतक की एक मज़बूत आवाज़ और अपने तेवर, बेबाकी के लिए मशहूर वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार को 41 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है.
वरिष्ठ पत्रकार और आजतक के ऊर्जावान एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे. आज दोपहर उनका हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं. रोहित को कुछ दिनों पहले कोविड संक्रमण हुआ था लेकिन वो उससे निकल रहे थे और सक्रिय थे. गुरुवार की रात तक वो संस्थान और अपने बाकी साथियों का हौसला बढ़ाते रहे और काम करते रहे. लेकिन रात में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नोएडा के मैट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आने वाले रोहित के नाम बेस्ट एंकर के NT Award और ENBA Award के साथ-साथ हिंदी पत्रकारिता का प्रतिष्ठित गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार भी है. रोहित सरदाना भारत के सबसे ज़्यादा पसंद किए जाने वाले, ऊर्जावान एंकर थे. उन्होंने डेढ़ दशक के अपने करियर में ऑल इंडिया रेडियो में बतौर उद्घोषक पहले अपनी आवाज़ घर-घर पहुंचाई और उसके बाद ईटीवी, सहारा समय, जी न्यूज़ और फिर आजतक में अपने विशेष तेवरों वाली एंकरिंग से घर-घर में अपनी पहचान बनाई. वे हिंदी के सबसे तेजतर्रार एंकरों में गिने जाते थे. आजतक के प्राइम टाइम शो, दंगल के एंकर के तौर पर रोहित ने टीवी एंकरिंग में वो मुकाम हासिल किया जो बहुत कम लोगों को हासिल हुआ है. इससे पहले वो जी न्यूज में एक पापुलर शो के एंकर भी रहे थे. दंगल का उस्ताद तीखे और स्पष्ट सवाल रोहित सरदाना की एंकरिंग की वो खूबी माने जाते हैं जिनकी वजह से वे अक्सर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की बोलती बंद कर दिया करते थे. सोशल मीडिया पर उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स थे. रोहित की कई ऐसी स्टोरीज रहीं जिन्होंने देश की खबरों का एजेंडा सेट किया, जिनमें से ख़ास रहीं जेएनयू में देश विरोधी नारे, कश्मीर में हुर्रियत नेताओं का पाकिस्तान का फंड कनेक्शन, पं. बंगाल के मालदा और धूलागढ़ की सांप्रदायिक हिंसा, कैराना के पलायन का सच और तीन तलाक के खिलाफ़ एक सामाजिक आंदोलन की शुरुआत. 2014 में लोकसभा चुनावों के पहले सांसदों का लेखाजोखा उनके द्वारा बनाया गया मील का पत्थर कार्यक्रम है. निर्भीक एंकर होने के साथ-साथ वे बेहतरीन रिपोर्टर भी थे. ग्राउंड पर जाकर चुनावी फिजा को भांपने और उसे जनता तक पहुंचाने में उनकी अलग ही महारत थी. उनके निधन पर समाज के अलग अलग क्षेत्र की तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. रोहित के निधन की खबर सार्वजनिक करने से पहले संस्थान का यह दायित्व था कि रोहित के परिवार को इसके बारे में सूचित किया जाए. इंडिया टुडे समूह ने अपना नैतिक कर्तव्य निभाते हुए पहले परिवार को इसकी सूचना दी और उसके बाद ही इस दुखद सूचना को सार्वजनिक किया है.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








