
'आजतक के इंटरव्यू से वैश्विक मीडिया में हेडलाइंस बनीं', एजेंडा आजतक में पुतिन के इंटरव्यू पर बोलीं कली पुरी
AajTak
एजेंडा आजतक 2025 दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शुरू हो चुका है. उद्घाटन भाषण में इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुए विशेष इंटरव्यू का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि रूस की टीम ने कई महीनों की जांच के बाद सिर्फ आजतक को राष्ट्रपति पुतिन के साथ इंटरव्यू के लिए चुना.
Agenda Aajtak 2025: भारत का सबसे बड़ा न्यूज समिट 'एजेंडा आजतक' राजधानी दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शुरू हो चुका है. दो दिवसीय न्यूज समिट का उद्घाटन करते हुए इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर इन चीफ कली पुरी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ ग्रुप के इंटरव्यू का प्रमुखता से जिक्र किया और कहा कि यह इंटरव्यू सिर्फ ‘आजतक’ के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए सम्मान की बात है.
अपने उद्घाटन भाषण की शुरुआत में कली पुरी ने कहा, 'हम अभी-अभी एक खास बातचीत करके आए हैं, राष्ट्रपति पुतिन के साथ मॉस्को, रूस में. इस इंटरव्यू की दुनियाभर में बड़ी चर्चा हुई. मैं इसे एक मिसाल के तौर पर लेना चाहती हूं.'
कली पुरी ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति से इंटरव्यू के लिए भारत के अलग-अलग चैनलों के बीच केवल ‘आजतक’ को ही क्यों और कैसे चुना गया. रूसी राष्ट्रपति की टीम ने 'आजतक' से गई छोटी टीम की पेशेवरता और दक्षता की कैसे तारीफ की और इस इंटरव्यू के जरिए कैसे एक भारतीय न्यूज चैनल से मिली खबरें दुनिया भर के प्रमुख मीडिया संस्थानों की हेडलाइंस बनीं.
कली पुरी ने बताया कि 'रूस की टीम ने महीनों जांच और पड़ताल की. उन्होंने आंकड़े, रेटिंग, इम्पैक्ट और भरोसे पर डाटा देखा फिर आजतक को अपना मंच चुना. ये सिर्फ आज तक के लिए नहीं बल्कि एक सम्मान था पूरे देश के लिए कि एक इंडियन चैनल को चुना गया. हमने भी ठान लिया हमारे लिए ये इंटरव्यू नहीं बल्कि एक मिशन था कि सारे ग्लोबल चैनलों से बेहतर करना है.'
उन्होंने आगे कहा, 'क्रेमलिन के हॉल में जब हम गए तो हमारी टीम ने सजावट और रोशनी में कुछ बदलाव मांगे. रशियन हैरान हुए कि एक छोटी इंडियन टीम इतनी बारीकी से डिमांड कर रही है. किसी भी दूसरी ग्लोबल टीम ने ऐसे बदलाव नहीं मांगे लेकिन उन्होंने कोऑपरेट किया. नतीजा देखकर उन्हें भी लगा कि भारतीय अपने काम में कितने माहिर हैं.'
कली पुरी ने बताया कि जब बातचीत खत्म हुई तो रूसी टीम ने एंकर अंजना ओम कश्यप और गीता मोहन के सवालों और तालमेल की तारीफ की. प्रेसिडेंट ने इतना वक्त दिया कि साठ मिनट का इंटरव्यू सौ मिनट का हो गया क्योंकि उन्हें लगा कि ये बातचीत खुलकर और नए अंदाज में थी. दुनिया भर का रिस्पांस रूसी टीम के लिए भी बेहतरीन अनुभव में से था और ये सिर्फ 'आजतक' की जीत नहीं, ये हमारे देश की जीत थी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










