
'आजकल लड़के-लड़कियां नाच-गाने करके...’, सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर क्या बोले कारी इसहाक गोरा?
ABP News
Maulana Qari Ishaq Gora: मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल बुरा नहीं है, लेकिन जब पवित्र बातों का मजाक बनने लगे, तो यह समाज की सोच के गिरने का संकेत है.
जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने समाज, खासकर युवाओं में नाच-गाने और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से आत्ममंथन करने और सही दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है.
अपने संदेश में मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि पहले के समय में नाच-गाने को समाज में गलत और शर्म की बात माना जाता था, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल गए हैं. अब वही चीजें सोशल मीडिया पर मशहूर होने, लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने का जरिया बन गई हैं. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि समय से ज्यादा हमारी सोच बदल गई है और यही बदलाव समाज के लिए खतरे की घंटी है.
समाज की पहचान अच्छे संस्कार से होती हैः इसहाक
मौलाना ने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवक और युवतियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर नाच-गाने के वीडियो बना रहे हैं. कई बार मजहब और दीन से जुड़ी बातों को भी मजाक के तौर पर पेश किया जाता है. लोग इसे मनोरंजन समझकर देखते हैं और बिना सोचे-समझे साझा भी करते हैं. मौलाना ने कहा कि जब पवित्र बातों का मजाक बनने लगे, तो यह समाज की सोच के गिरने का संकेत है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












