
'आचार, विचार और अब समाचार...', न्यूज एजेंसी के दफ्तर पहुंचे PM मोदी, लिखी कविता
AajTak
प्रधानमंत्री ने दफ्तर के दौरे पर समाचार एजेंसी के कर्मियों के साथ बातचीत कर कामकाज के संदर्भ में उनके अनुभव के बारे में जाना. उन्होंने समाचार एजेंसी की इस साल शुरू हुई वीडियो सेवा के बारे में करीब से जाना. प्रधानमंत्री ने एजेंसी के वरिष्ठ संपादकीय एवं प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों के साथ भी समय बिताया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एक न्यूज एजेंसी के दफ्तर पहुंचे जहां उन्होंने एक कविता के माध्यम से ‘आचार, विचार और समाचार’ की बात की. मोदी ने ‘4 संसद मार्ग’ स्थित न्यूज एजेंसी के दफ्तर में एक घंटे से अधिक समय बिताया और आगंतुक पुस्तिका में कविता के जरिये अपनी भावना व्यक्त की.
प्रधानमंत्री ने लिखा: आचार, विचार और अब समाचार अस्तित्व का, आत्मतत्व का ऐसा संघर्ष है जिसमे जीना भी है और जीतना भी है उत्तम अस्त्र, शस्त्र है आचार और विचार
प्रधानमंत्री ने दफ्तर के दौरे पर समाचार एजेंसी के कर्मियों के साथ बातचीत कर कामकाज के संदर्भ में उनके अनुभव के बारे में जाना. उन्होंने समाचार एजेंसी की इस साल शुरू हुई वीडियो सेवा के बारे में करीब से जाना. प्रधानमंत्री ने एजेंसी के वरिष्ठ संपादकीय एवं प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों के साथ भी समय बिताया. उन्होंने मीडिया के समक्ष मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से चर्चा की.
प्रधानमंत्री ने टेलीप्रिंटर और क्रीड मशीन में भी गहरी दिलचस्पी दिखाई, जिन्हें कभी समाचार प्रेषित करने की अत्याधुनिक तकनीक माना जाता था. मोदी ने ‘न्यूजरूम’ का भ्रमण किया. उन्होंने प्रमुख समाचार एजेंसी की सभी समाचार और दूसरी इकाइयों से संबंधित कर्मचारियों के साथ बातचीत की.
प्रधानमंत्री मोदी को एक शानदार तस्वीर भेंट की गई, जिसमें वह 2019 के लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान वाराणसी में एक रोड शो में समर्थकों के सैलाब के बीच हैं.
प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ संपादकीय एवं प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों के साथ भी समय बिताया. उन्होंने मीडिया के समक्ष मौजूद चुनौतियों और अवसरों पर विस्तार से चर्चा की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










