
आग की लपटें, चीख-पुकार के बीच ट्रेन से नहीं उतर पाए 70 साल के बुजुर्ग, एर्नाकुलम हादसे का ऐसा था मंजर
AajTak
Railway Train Fire: आंध्र प्रदेश के एलामंचिली रेलवे स्टेशन के पास टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के दो AC कोचों में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. चारों तरफ चीख-पुकार के बीच सब भाग रहे थे, लेकिन शायद उम्र की कमजोरी या गहरी नींद की वजह से 70 साल के बुजुर्ग उठ नहीं पाए. जब तक किसी को ख्याल आया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
आंध्र प्रदेश के एलामंचिली रेलवे स्टेशन के पास भयानक ट्रेन हादसे का वीडियो सामने आया है. टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या 18189) के दो AC कोच में भीषण आग लग गई. ट्रेन झारखंड की स्टील नगरी टाटानगर से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी. देर रात जब ये ट्रेन अग्निकांड हुआ उस वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में सो रहे थे.
अचानक धुएं और आग की लपटों ने पूरे कोच को अपनी चपेट में ले लिया. यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोको पायलट ने आग की लपटें देखते ही ट्रेन को तुरंत एलामंचिली स्टेशन पर रोक दिया. सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन एक बुजुर्ग चंद्रशेखर सुंदर (उम्र 70 साल) समय पर उतर नहीं पाए और आग की चपेट में आकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई.
रेलवे स्टाफ की मदद से जले हुए कोचों को अलग किया गया. जिन दो कोचों में आग लगी थी शंटिंग इंजन के जरिए उन्हें दूर ले जाया गया. अनाकापल्ली, एलामंचिली और आसपास के इलाकों से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक दो कोच (बी1 और एम2) पूरी तरह जलकर खाक बन गए. यात्रियों का सारा सामान, कपड़े, बैग आदि सब कुछ स्वाहा हो गया.
सोचिए, रात के अंधेरे में ट्रेन में सो रहे एक बुजुर्ग के लिए वह पल कितना भयानक रहा होगा. जब धुएं की गंध आई, लपटें दिखीं, चारों तरफ चीख-पुकार के बीच सब भाग रहे थे, लेकिन शायद उम्र की कमजोरी या गहरी नींद की वजह से बुजुर्ग उठ नहीं पाए. जब तक किसी को ख्याल आया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. आग बुझने के बाद जब कोच की तलाशी ली गई तो चंद्रशेखर (उम्र 70 साल) का जला हुआ शव मिला. विजयवाड़ा के रहने वाले चंद्रशेखर बी1 कोच में सफर कर रहे थे.
दोनों कोचों में करीब 158 यात्री सफर कर रहे थे. सब डरे हुए थे, ठंडी रात में स्टेशन पर खड़े थे. रेलवे ने बसों का इंतजाम किया और उन्हें समालकोट स्टेशन तक पहुंचाया, जहां नए कोच जोड़कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया. शुरुआती जांच में पता चला है कि आग इलेक्ट्रिकल पैनल की तरफ से नहीं लगी, जैसा अक्सर होता है. बल्कि लिनेन स्टोरेज वाली साइड से शुरू हुई. वजह क्या थी – ब्रेक बाइंडिंग, शॉर्ट सर्किट या कुछ और? इसकी जांच चल रही है.
रेलवे ने यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं. एलामानचिल्ली (नंबर- 7815909386), अनाकापल्ली (नंबर- 7569305669), तुनी (7815909479), समालकोट (7382629990), राजमुंद्री (088-32420541, 088-32420543), एलुरु (7569305268), विजयवाड़ा (0866-2575167) में हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










