
आगामी चुनावों के लिए खरीदी जाएंगी 1,300 करोड़ की नई EVM, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
AajTak
केंद्र सरकार ने नई ईवीएम मशीन खरीदने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव पास किया गया है. इसमें कहा गया था कि आगामी चुनावों के लिहाज से मतदाताओं और मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि के साथ अधिक मशीनों की आवश्यकता होगी.
भारत की राजनीति के लिहाज से साल 2023 और 2024 बेहद अहम हैं. इस साल जहां 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं तो वहीं अगले साल यानी 2024 में लोकसभा के चुनाव होंगे. इसी बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चुनाव आयोग के अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (Electronic Voting Machine) खरीदने के लिए कानून मंत्रालय के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
एजेसी के मुताबिक ये इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) से खरीदी जाएंगी. केंद्र सरकार की ओर से ईवीएम मशीनों की खरीद के लिए 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव पास किया गया है.
एजेंसी के मुताबिक ये दोनों ही कंपनिया पब्लिक वेंचर्स हैं. इसके साथ ही लंबे समय से इवीएम का निर्माण कर रही हैं. ईवीएम को लेकर प्रस्ताव में कहा गया था कि जो ईवीएम काफी पुरानी या अनयूज्ड हो चुकी हैं. उन्हें बदलने की जरूरत है.
इसके साथ ही कहा गया है कि मौजूदा साल में 9 विधानसभा चुनाव हैं, जबकि अगले साल लोकसभा चुनाव होना है. इसके लिहाज से मतदाताओं और मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि के साथ अधिक मशीनों की आवश्यकता होगी. 2004 से अब तक 4 लोकसभा और 139 विधानसभा चुनावों में EVM का इस्तेमाल किया जा चुका है.
वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता के खिलाफ शिकायत करने वाली पार्टियों ने भी इसी मशीन का इस्तेमाल कर चुनाव जीता है. कई राजनीतिक दल चुनावों के बाद EVM हटाकर बैलेट पेपर के इस्तेमाल की बात कहते हैं.
ईवीएम से छेड़छाड़ किए जाने के आरोपों पर एक सवाल के जवाब में, CEC राजीव कुमार ने कहा, अगर ईवीएम बोल सकती होती तो शायद कहती, 'जिसने तेरे सर पर तोहमत राखी है, मैंने उसके भी घर की लाज राखी है.' उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून में संशोधन के बाद EVM का इस्तेमाल लागू हो गया है, इसलिए कानून को लागू करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










