
आगरा मिंकी हत्याकांड: 4 दिन बाद भी नहीं मिला कटा सिर, बाकी बॉडी पार्ट्स का हुआ पोस्टमार्टम; प्रेमी ने किया था कत्ल
AajTak
आगरा में युवती की नृशंस हत्या के 4 दिन बाद भी पुलिस को मृतका का कटा सिर नहीं मिल सका है. आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर झरना नाले में 15 गोताखोर तलाशी ले रहे हैं. मामले में लापरवाही पर ट्रांस यमुना थाना प्रभारी को हटा दिया गया है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई युवती की नृशंस हत्या के मामले में चार दिन बाद भी मृतका का कटा सिर बरामद नहीं हो सका है. आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस की पांच टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक को हटा दिया गया है और नाई की मंडी थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.
झरना नाले में लगातार सर्च ऑपरेशन
पूछताछ में आरोपी विनय राजपूत ने पुलिस को बताया था कि उसने मृतका मिंकी का सिर शाहदरा क्षेत्र के झरना नाले में फेंक दिया था. इसके बाद से पुलिस लगातार वहां सर्च ऑपरेशन चला रही है. सोमवार को भी 15 गोताखोर उतारे गए, लेकिन देर शाम तक सिर बरामद नहीं हो सका.
जवाहर पुल के पास बोरे में मिली थी सिर कटी लाश
23 जनवरी की रात जवाहर पुल के पास एक बोरे में बंद सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. जांच के बाद मृतका की पहचान पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया निवासी 25 वर्षीय मिंकी शर्मा के रूप में हुई थी. मिंकी संजय प्लेस स्थित मारुति प्लाजा की छठी मंजिल पर स्थित एक निजी कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत थी.
सीसीटीवी से खुला हत्याकांड

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










