
आगरा: दो बहनों ने दिखाई बहादुरी, यमुना में डूब रहे चार लड़कों की बचाई जान
AajTak
यूपी के आगरा (UP Agra) में दो बहादुर लड़कियों ने तैरकर यमुना में डूब रहे चार युवकों की जान बचाई. इसको लेकर इलाके में दोनों के हौसले की चर्चा हो रही है. दोनों लड़कियां रिश्ते में चचेरी बहनें हैं. दोनों खुद नदी पर नहाने गई थीं, उसी दौरान ये घटना सामने आर्ई.
उत्तर प्रदेश के आगरा (UP Agra) में बहादुर बहनों ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है. दो बहनों ने अपनी जान हथेली पर रखकर यमुना नदी में डूब रहे 4 लड़कों की जान बचा ली. दोनों लड़कियां खुद नदी पर नहाने गई थीं, उसी समय युवक डूबते दिखाई दिए तो दोनों ने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी. दोनों बहनों की बहादुरी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. नदी के गहरे पानी में डूबने वालों की जान बचाने के बाद दोनों बेटियों की बहादुरी पर सभी को गर्व हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, डौकी थाना के महल बादशाही गांव में दो चचेरी बहनें मिथिलेश और आशा वर्मा हाई स्कूल में पढ़ती हैं. गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे आशा और मिथिलेश यमुना नदी में नहाने गई थीं, तभी उन्हें 4 लड़के नदी के गहरे पानी में डूबते दिखे. यह देखकर दोनों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर छलांग लगा दी और डूब रहे लड़कों को बचाने के लिए पहुंच गईं. आशा, मिथिलेश और इनके दो भाई नदी में डूब रहे चारों युवकों को खींचकर नदी के किनारे ले आए. युवकों की जान बचाने में दोनों के भाइयों ने भी साथ दिया.
प्रयागराज में नहा रहे थे तीन दोस्त...चौथा बना रहा था वीडियो, तभी अचानक हुए गायब
लड़कों को बचाने की कोशिश में एक समय दोनों को एक बार डूबने का डर भी लगा, लेकिन एक दूसरे को हिम्मत देते हुए तैरती रहीं. दोनों बहनों की बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों चारों लड़कों को बचाकर नदी से बाहर आईं. डूबने वालों में करीब 15 साल के एक लड़के की हालत खराब हो गई थी, जिसको नदी से बाहर लाने के बाद दोनों ने प्राथमिक उपचार भी किया.
पेट में भरे पानी को निकाला, इसके बाद वह ठीक हो गया. चारों युवक ताजगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गांव के बताए जा रहे हैं. बहादुर लड़कियों का कहना है कि उन्हें 7 साल की उम्र से ही तैराकी आती है. उनके गांव के लोग अब तक कई लोगों की जान बचा चुके हैं. यमुना के किनारे बसे गांव मैं तैराकी एक खेल की तरह होती है, जिसे बच्चे 5 साल की उम्र से ऊपर होते ही सीखना शुरू कर देते हैंं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










