
आगराः कन्हैया लाल के हत्यारोपियों का सिर कलम करने पर 2 लाख इनाम का ऐलान करने वाले पर FIR
AajTak
अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की हत्या के विरोध घटना के खिलाफ 29 जून को आगरा में विरोध-प्रदर्शन किया था. इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रवक्ता संजय जाट ने कथित रूप से कन्हैया लाल की हत्या करने वाले का सिर कलम करने पर दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी.
राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या के खिलाफ हिंदूवादी संगठन सड़क पर उतर आए. जगह-जगह हिंदूवादी संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किए और कन्हैया लाल की हत्या को लेकर रोष जाहिर किया था. उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा में भी अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने 29 जून को विरोध प्रदर्शन किया था.
आगरा में विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने एक ऐसा बयान दे दिया था, जिसे लेकर उनकी मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं. आगरा पुलिस ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. संजय जाट पर धर्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है.
जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट के खिलाफ आगरा के नई मंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है. नई मंडी थाने में तैनात उपनिरीक्षक विकास राणा की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. संजय जाट के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है.
संजय जाट पर कथित रूप से उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मामले में आरोपियों का सिर कलम करने वाले के लिए दो लाख रुपये इनाम का ऐलान करने का आरोप है. संजय जाट के खिलाफ मुकदमा उनके इसी कथित बयान को लेकर दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि राजस्थान के उदयपुर में टेलर का काम करने वाले कन्हैया लाल की उनकी दुकान में घुसकर हत्या कर दी थी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







