
आखिर हिंदू धर्म में क्यों लगाया जाता है तिलक? जानें इसके नियम और धार्मिक महत्व
AajTak
सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह माथे पर लगाया जाने वाला एक छोटा-सा चिह्न होता है, जो कि पूजा अथवा अन्य धार्मिक अवसरों पर लगाया जाता है. तिलक लगाने का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि धार्मिक अवसरों पर सभी लोगों को पहचान मिल जाए कि वे एक धर्म का हिस्सा हैं.
तिलक लगाना, हिंदू परंपरा में प्रयोग किया जाने वाला एक विशेष कार्य है. बिना तिलक लगाए ना तो पूजा की अनुमति होती है और ना ही पूजा संपन्न होती है. तिलक दोनों भौहों के बीच में अपने कंठ या नाभि पर लगाया जाता है. तिलक के द्वारा ये भी जाना जा सकता है कि आप किस संप्रदाय से संबंध रखते हैं. तिलक लगाने से स्वास्थ्य उत्तम होता है, मन को एकाग्र और शांत होने में मदद मिलती है.
तिलक लगाने के नियम
1. बिना स्नान किए तिलक ना लगाएं. 2. पहले अपने ईष्ट देव या भगवान को तिलक लगाएं, इसके बाद स्वयं को तिलक लगाएं. 3. अपने आप को अनामिका अंगुली से और दूसरे को अंगूठे से तिलक लगाएं.
तिलक लगाने के लाभ
1. चंदन का तिलक लगाने से एकाग्रता बढ़ती है. 2. रोली और कुमकुम का तिलक लगाने से आकर्षण बढ़ता है, आलस्य दूर होता है. 3. केसर का तिलक लगाने से यश बढ़ता है, काम पूरे होते हैं. 4. गोरोचन का तिलक लगाने से विजय की प्राप्ति होती है. 5. अष्टगंध का तिलक लगाने से विद्या बुद्धि की प्राप्ति होती है.
ग्रहों को मजबूत करने के लिए कौन सा तिलक लगाएं

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










