
आखिर क्या है ममता बनर्जी के 'इस्तीफा देने को तैयार' वाले बयान के पीछे की वजह? 13 साल में पहली बार दिखीं इतनी बेबस
AajTak
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गतिरोध के लिए हाथ जोड़कर बंगाल के लोगों से माफ़ी मांगी और डॉक्टरों से काम पर लौटने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि हमने डॉक्टरों के साथ बैठक के लिए 2 घंटे तक इंतजार किया. इस दौरान उन्होंने “लोगों की खातिर” इस्तीफे की पेशकश तक कर दी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुरुवार को एक अलग ही रूप देखने को मिला, जब उन्होंने “लोगों की खातिर” इस्तीफे की पेशकश कर दी. उन्होंने कहा कि वह भी आरजी कर अस्पताल की उस डॉक्टर के लिये न्याय चाहती हैं जिसकी हत्या कर दी गई.
बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'मैं बंगाल के लोगों से माफी मांगती हूं, जिन्हें उम्मीद थी कि आज आरजी कर गतिरोध खत्म हो जाएगा. वे (जूनियर डॉक्टर) नबान्न आए, लेकिन बैठक में शामिल नहीं हुए. मैं उनसे काम पर वापस जाने का अनुरोध करती हूं. मैं लोगों की खातिर इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं, क्योंकि पिछले तीन दिनों में मेरे सर्वोत्तम इरादों और प्रयासों के बावजूद, चिकित्सकों ने बातचीत करने से इनकार कर दिया.'
ममता का अलग अंदाज पश्चिम बंगाल ने कल ममता बनर्जी का एक अलग ही चेहरा और अंदाज़ देखा. अपने तेज तर्रार अंदाज के लिए जानी जाने वाली ममता बनर्जी कल बेहद नरम भावुक और हाथ जोड़े दिखाई दीं. ये अंदाज, ये चेहरा और ये बॉडी लैंग्वेज पिछले 13 सालों में कभी नहीं दिखाई दी.
एक बात पक्की है कि ममता बनर्जी पर आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद चल रहे आंदोलन का व्यापक असर पड़ा है.ममता बनर्जी पिछले 13 सालों में इतने दबाव में कभी नहीं दिखीं. पहली बार राजनीतिक पार्टियों के अलावा जूनियर डॉक्टर्स और स्वतःस्फूर्त लोगों का हुजूम सड़कों पर दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी के इस्तीफे की पेशकश कितनी गंभीर, कितना राजनीतिक पैंतरा? | Opinion
पार्टी में मतभेद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










