
आखिर कहां ठिकाने लगाई गई दिव्या की लाश, BMW कार और मोबाइल का पता नहीं, 48 घंटे बाद भी अनसुलझे हैं ये सवाल
AajTak
गुरुग्राम के होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा के मर्डर केस में कई सवाल अब तक अनसुलझे हैं. हत्या के बाद आखिर आरोपियों ने दिव्या की लाश को कहां ठिकाने लगा दिया. अभी तक BMW कार और दिव्या के मोबाइल का भी कोई पता नहीं चल सका है. वारदात के 48 घंटे बाद भी कई सवाल अनसुलझे हैं.
Model Divya Pahuja Murder Case: मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस में कई सवाल अब तक अनसुलझे हैं. पुलिस को दिव्या पाहुजा की लाश अब तक नहीं मिल सकी है. गुरुग्राम पुलिस लाश को बरामद करने का प्रयास कर रही है. इसी के साथ हत्या के मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, हेमराज और ओम प्रकाश से भी लगातार पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर पुलिस की टीम पंजाब पहुंची है.
पुलिस को अनुमान है कि शायद आरोपियों ने दिव्या की लाश को पंजाब में ठिकाने लगाया है. आशंका जताई जा रही है कि लाश घग्गर नदी में फेंक दी है. जिस रास्ते आरोपी बीएमडब्ल्यू कार से लाश को लेकर गए थे, पुलिस उस रास्ते के सीसीटीवी खंगाल रही है. दिव्या पाहुजा का मोबाइल भी अब तक नहीं मिला है.
यहां देखें वीडियो
पूछताछ में आरोपी अभिजीत ने पुलिस को बताया था कि दिव्या के मोबाइल में उसके अश्लील फोटो थे, उसी को लेकर वह ब्लैकमेल कर रही थी. अभिजीत ने दिव्या से मोबाइल का पासवर्ड मांगा था, दिव्या ने जब उसे पासवर्ड नहीं दिया तो गोली मार दी थी. इस केस में दिव्या का मोबाइल बेहद अहम है. फिलहाल मोबाइल की तलाश में पुलिस जुटी है.
यह भी पढ़ेंः गैंगस्टर, प्रेमिका, एनकाउंटर और बदला... फिल्मी कहानी से कम नहीं है मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










