
'आखिर उसका क्या दोष था...', जेठ ने दुल्हन समेत 5 लोगों को फरसे से काटा, ससुराल से मायके तक मातम
AajTak
इटावा की रहने वाली सोनी की शादी मैनपुरी निवासी सोनू यादव के साथ हुई 22 जून को हुई थी. इसके बाद वो विदा होकर ससुराल पहुंची और अगले ही दिन उसके जेठ ने परिवार के 5 लोगों (2 भाई, भाई की नवविवाहित पत्नी, बहनोई और दोस्त) की फरसे से काटकर हत्या कर दी. इस वारदात से लड़की की ससुराल से लेकर मायके तक मातम पसरा हुआ है.
यूपी के मैनपुरी में हुई पांच लोगों की हत्या से इटावा में भी मातम का माहौल है. इस वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. मैनपुरी के अरसारा गांव में घर के बड़े लड़के सोहवीर यादव ने ही परिवार और रिश्ते के 5 लोगों को फरसे से काटकर मौत के घाट उतार दिया था. यही नहीं उसने पत्नी और मामी पर भी जान लेने की नीयत से हमला किया. मगर, उनकी जान बच गई. इसके बाद उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली.
जिले के किशनी थाना इलाके के अरसारा गोकुलपुर गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात यह जघन्य हत्याकांड हुआ. इससे पहले परिवार में खुशियों का माहौल था. दरअसल, सुभाष यादव (65) के छोटे बेटे सोनू यादव (23) की शादी इटावा के थाना चौबिया के गंगापुरा गांव की रहने वाली सोनी के साथ हुई थी. 23 जून विदाई के बाद 24 जून की सुबह बेटी की हत्या की खबर मिली तो घर के साथ ही गांव में कोहराम मच गया. मृतका की 4 छोटी बहन और एक छोटा भाई है.
लड़की के मायके में पसरा मातम
इस घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने बड़े धूमधाम से बेटी की शादी की थी. वरमाला का कार्यक्रम होने के बाद दुल्हन ने डीजे पर डांस भी किया था. परिवार वालों ने उसको विदा करते समय कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा नृशंस हत्याकांड होगा और बेटी की हत्या कर दी जाएगी.
'आखिर उसका क्या दोष था'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










