
आखिरकार फ्लावर नहीं फायर ही साबित हुए पुष्कर धामी, हार के बाद भी ताजपोशी की ये हैं 5 वजहें
AajTak
उत्तराखंड के सीएम को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है और पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर से सत्ता की कमान संभालने जा रहे हैं. बीजेपी के विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना गया है. हालांकि, पुष्कर सिंह धामी खुद खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे, लेकिन सत्ता में पार्टी के वापसी कराने में कामयाब रहे हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ताज एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी के सिर सजने जा रहा है. देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति नेता चुन लिया गया है. इसी के साथ सूबे में सीएम पद को लेकर चल रहे सारे कयासों पर विराम लग गया. खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी को फिर से राज्य की सत्ता की कमान सौंपी गई है. हालांकि, यह बीजेपी में एक नई संस्कृति ही कही जा सकती है, जहां हारे हुए नेता को भी दोबारा मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद आखिर बीजेपी ने पुष्कर धामी पर ही क्यों भरोसा जताया?
धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया बीजेपी पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी थी. धामी भले ही खुद चुनाव हार गए, पर बीजेपी को जिता गए. उत्तराखंड गठन के बाद पहली बार किसी सत्ताधारी पार्टी को राज्य में दोबारा अपनी सरकार बनाने में सफलता मिली है. सूबे में चुनाव से ठीक पहले छह महीने के अंदर दो बार मुख्यमंत्री बदलने से जनता में काफी रोष था और चुनावी बाजी कांग्रेस के पक्ष में जाती दिख रही थी.
मुख्यमंत्री के रूप में लगभग छह महीने का ही समय धामी को मिला. उन्होंने चुनाव प्रचार में जबरदस्त भूमिका निभाई और लोगों के बीच काम करने वाले नेता के रूप में छवि बनाई. इस तरह बीजेपी को एंटी इंकम्बेंसी फैक्टर से उबार ले गए और पार्टी को 47 सीटें जीतने में कामयाब रही. उत्तराखंड में हर चुनाव में सत्ता बदलने के मिथक को तोड़ दिया. यही वजह रही कि धामी को हार के बाद सीएम बनाने का फैसला किया गया.
युवा नेतृत्व को खड़ा करने का प्लान पुष्कर सिंह धामी की उम्र 46 साल है. मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन्होंने सूबे में अपनी अलग पहचान बनाई. युवाओं के बीच उनकी काफी लोकप्रियता बढ़ गई. ऐसे में बीजेपी ने उत्तराखंड में अगली पीढ़ी का नेतृत्व विकसित करना चाहती है, क्योंकि मदन कौशिक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, भुवन चंद्र खंडूरी, सतपाल महाराज और रमेश पोखरियाल निशंक जैसे नेता उम्रदराज हो रहे हैं, जबकि पार्टी राज्य में लंबे समय की राजनीति को ध्यान में रखकर चल रही है. इसी आधार पर पुष्कर सिंह धामी को पिछली बार सत्ता सौंपी गई थी. माना जा रहा है कि धामी तेज-तर्रार और युवा ऊर्जा के साथ काम कर मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं, जिसका उन्हें सियासी लाभ मिला है. पुष्कर सिंह धामी को पार्टी एक युवा चेहरे के रूप में देखती है, जिसके चलते उन्हें दोबारा से सत्ता की कमान सौंपी गई है.
संघ का बैकग्राउंड और ईमानदार छवि पुष्कर सिंह धामी आरएसएस के आंगन में पले बढ़े हैं और एबीवीपी से अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया है. वह दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. धामी को उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है. वे बेहद विनम्र स्वभाव के हैं और पार्टी के हर कार्यकर्ता की पहुंच में माने जाते हैं. इसके अलावा धामी 'ईमानदार' छवि वाले नेता माने जाते हैं, जिन पर किसी तरह का अभी तक कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है. संघ का बैकग्राउंड और ईमानदार छवि को देखते हुए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर अपना भरोसा जताया है.
कम समय में खुद को साबित किया बीजेपी की 2017 में उत्तराखंड की सत्ता में आने के बाद दो मुख्यमंत्रियों को बदलने के पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी की गई थी. इस तरह धामी को उत्तराखंड चुनाव 2022 की तैयारी के लिए केवल छह महीने का समय मिला. मुख्यमंत्री बनने के बाद बहुत कम समय में काम किया है. धामी ने 10वीं-12वीं पास छात्रों को मुफ्त टैबलेट, खिलाड़ियों के लिए खेल नीति बनाने, जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने, पौड़ी और अल्मोड़ा को रेल लाइन से जोड़ने जैसी योजनाओं का ऐलान शामिल था. ऐसे में पार्टी ने उन्हें शासन करने के लिए और अधिक समय देना चाहती है, जिसके चलते उन्हें हार के बाद भी सीएम बनाया गया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



