
Haryana: युवा किसान की गोलियों से भूनकर हत्या, बाइक सवार हमलावर वारदात के बाद हुए फरार
AajTak
हरियाणा के सोनीपत में बाइक सवार हमलावरों ने युवा किसान अनिल को गोलियों से भून दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए. मामले में सदर गोहाना थाना पुलिस जांच कर रही है. अभी तक यह पता नहीं चला है कि अनिल की हत्या क्यों की गई. परिजनों के अनुसार, अनिल की किसी से रंजिश नहीं थी.
हरियाणा के सोनीपत में बीती देर रात गांव खानपुर में एक युवा किसान की बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई. वारदात की सूचना मिलते ही सोनीपत गोहाना सदर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई में भिजवा दिया. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस की टीम खंगाला रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.
यह भी पढ़ें- हरियाणा में ट्रिपल मर्डर, बड़े भाई ने छोटे भाई, उसकी पत्नी और तीन महीने के बच्चे को मौत के घाट उतारा
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के खानपुर गांव का रहने वाला अनिल पेशे से किसान था. वह अपने दो दोस्तों के साथ घर से बीती शाम करीब 8 बजे निकाला था. जब वह गांव के अड्डे पर बनी एक चौपाल पर पहुंचा, तो उस पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां बरसा दीं.
इस हमले में बुरी तरह से घायल हुए अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. परिजनों का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी. मृतक के भाई सुनील ने बताया कि अनिल अपने दोस्तों के साथ घर से निकाला था.
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि सदर थाना गोहाना के गांव खानपुर के रहने वाले अनिल नाम के युवक की गोलियां मारकर हत्या की गई है. इस मामले में उसके परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. अभी तक हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










