
Rajasthan: भैंस को ढूंढने जंगल में गया था किसान, पैंथर ने हमला कर मार डाला
AajTak
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन नाराज परिजनों ने शव को हाथ नहीं लगाने दिया. परिजनों ने वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की. वन विभाग के एसीएफ अकबरपुर राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने परिजनों से कहा कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. यदि जंगली जानवर के हमले में मौत हुई है, तो मुआवजा दिलाया जाएगा.
राजस्थान के कोटपूतली बहरोड जिले के बानसूर में पैंथर ने एक किसान पर हमला कर दिया. इस घटना में किसान की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि किसान भैंस ढूंढने के लिए जंगल में गया था. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे पैंथर ने उस पर हमला कर दिया. किसान का शव घटना के दो दिन बाद पहाड़ी के पास छत विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ मिला.
मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी गई है. बानसूर के रामपुर के पास बहरामका बास गांव के रहने वाले हनुमान की भैंस दो दिन से लापता थी. उसको ढूंढने के लिए हनुमान जंगल में गया और उसके बाद घर नहीं लौटा. उधर, परिजन भैंस और हनुमान को ढूंढने में लग रहे.
यह भी पढ़ें- ‘नशे में सामान खरीदने मत आया करो…’, गुस्साए 3 युवकों ने कुल्हाड़ी और रॉड से हमला कर ले ली दुकानदार की जान
पोस्टमार्टम के लिए नहीं उठाने दिया शव
इसी बीच दो दिन बाद एक ग्रामीण ने बताया कि हनुमान का शव जंगल में पड़ा हुआ है. परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी. कुछ देर में बानसूर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन नाराज परिजनों ने शव को हाथ नहीं लगाने दिया. परिजनों ने वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बानसूर डीएसपी सत्य प्रकाश मीणा और वन विभाग के एसीएफ अकबरपुर राजेंद्र प्रसाद सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने परिजनों को समझाया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने की बात कही. मगर, परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










