
महाराष्ट्रः ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट से अब तक 7 की मौत, धमाके से आसपास की इमारतें क्षतिग्रस्त, कई घरों के शीशे टूटे
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बहुत बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. इसमें 7 लोगों की मौत हो गई. बहुत से लोगों को बचाया भी गया है. यह एक खतरनाक विस्फोट था, इसमें रेड केटेगरी की खतरनाक यूनिट्स हैं, उन्हें बाहर शिफ्ट किया जाएगा. इस परिसर में कई लोगों ने इसकी शिकायत की है.
महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में धमाकेदार विस्फोट हुआ. इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबिक 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1.40 बजे डोंबिवली महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) एरिया के फेज-2 में स्थित अमुदान केमिकल्स में एक बॉयलर में विस्फोट हो गया. ये धमका इतना जबर्दस्त था कि इसका असर केमिकल फैक्ट्री के आसपास की फैक्ट्रियों पर भी पड़ा. महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बहुत बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. इसमें 7 लोगों की मौत हो गई. बहुत से लोगों को बचाया भी गया है. यह एक खतरनाक विस्फोट था, इसमें रेड केटेगरी की खतरनाक यूनिट्स हैं, उन्हें बाहर शिफ्ट किया जाएगा. इस परिसर में कई लोगों ने इसकी शिकायत की है.
सीएम शिंदे ने कहा कि इस हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. लोगों की जिंदगी से कोई समझौता नहीं होगा. इस हादसे की जांच की जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को सीएम राहत कोष से 5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी.
जानकारी के मुताबिक इस हादसे का असर अन्य फैक्ट्रियों और रिहायशी इलाकों पर पड़ा है. लिहाजा रेड जोन इकाइयों को अब बाहर शिफ्ट किया जाएगा. इतना ही नहीं, इस जगह से अन्य इकाइयां भी हट जाएंगी.
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि इस घटना में पांच पुरुषों और दो महिलाओं की मौत हो गई, लेकिन उनके शव इतने जल गए कि उनकी पहचान नहीं हो सकी है.
इस हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने X पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज एआईएमएस, नेप्च्यून और ग्लोबल अस्पतालों में किया जा रहा है. हर तरह की सहायता प्रदान की जा रही है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










