IPL 2024 Playoffs Weather Scenario: आईपीएल फाइनल में बारिश बनी विलेन तो कौन होगा चैम्पियन? जानिए समीकरण और नियम
AajTak
IPL 2024 Playoffs Weather Scenario: आईपीएल के 17वां सीजन के पिछले कुछ मुकाबलों में बारिश का कहर देखने को मिला है. ग्रुप स्टेज के दो मुकाबले बारिश के चलते धुल चुके हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आईपीएल 2024 के क्वालिफायर-2 या फाइनल में बारिश खलल डालती है या किसी अन्य वजह से मैच नहीं होते हैं तो फिर नतीजा कैसे निकलेगा. आइए जानते हैं समीकरण...
IPL 2024 Playoffs Weather Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन अब फाइनल में एंट्री कर चुका है. क्वालिफायर-1 जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. जबकि क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को अब क्वालिफायर-2 खेलना होगा. इस मुकाबले में उसकी टक्कर एलिमिनेटर की विजेता राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगी.
यह क्वालिफायर-2 कल (24 मई) चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच जीतने वाली टीम 26 मई को फाइनल में केकेआर से भिड़ेगी. अब यहां फैन्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि यदि क्वालिफायर-2 या फाइनल मुकाबले में बारिश खलल डालती है या किसी अन्य वजह से मैच नहीं होते हैं तो फिर नतीजा कैसे निकलेगा.
ग्रुप स्टेज में ये 2 मुकाबले बारिश से धुल चुके
ये सवाल इसलिए भी जरूर है क्योंकि ग्रुप स्टेज के दो मुकाबले बारिश के चलते धुल चुके हैं. 13 मई को गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. इसके बाद 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स का मैच भी बारिश के चलते बेनतीजा रहा.
मगर क्वालिफायर-2 और फाइनल दोनों ही मुकाबले चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होंगे. यदि दोनों ही मुकाबलों के दौरान बारिश आती है और मुकाबला रद्द करने की नौबत आती है, तो क्या होगा? आइए जानते हैं पूरा समीकरण...
मैच रद्द करने की नौबत आई तो कौन होगा विजेता?

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










